कब-कहां और कैसे देखें IPL 2026 Auction की लाइव स्ट्रीमिंग? जानिए पूरी अपडेट

IPL 2026 का मिनी-ऑक्शन 16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी 10 टीमें हिस्सा लेंगी। ऑक्शन की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे होगी और क्रिकेट फैंस इसे लाइव देख सकेंगे। इस इवेंट से जुड़ी पूरी जानकारी और लाइव कवरेज दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगा।

Post Published By: Mrinal Pathak
Updated : 16 December 2025, 12:21 PM IST
google-preferred

Abu Dhabi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बहुप्रतीक्षित मिनी-ऑक्शन आज, 16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इस बार ऑक्शन में 10 टीमें हिस्सा लेंगी और 350 से ज्यादा शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। हालांकि, सभी फ्रेंचाइजियों के स्क्वाड में मिलाकर सिर्फ 77 ही खाली स्लॉट उपलब्ध हैं, जिससे मुकाबला और भी ज्यादा रोमांचक हो गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं ये ऑक्शन कब, कहां और कितने बजे शुरू होने वाला है और इसे लाइव कैसे देख सकते हैं।

कब और कहां हो रहा है ऑक्शन?

IPL 2026 का यह मिनी-ऑक्शन अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। भारतीय समयानुसार ऑक्शन की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे होगी। एतिहाद एरिना में होने वाले इस इवेंट से पहले ही फ्रेंचाइजियां अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे चुकी हैं। सीमित स्लॉट और मजबूत खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण बोली प्रक्रिया काफी तेज और आक्रामक रहने की उम्मीद है।

किस चैनल और ऐप पर देखें लाइव?

क्रिकेट फैंस IPL 2026 मिनी-ऑक्शन का लाइव प्रसारण टेलीविज़न पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं, जो दर्शक मोबाइल या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑक्शन का आनंद लेना चाहते हैं, उनके लिए JioHotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इससे भारत समेत दुनिया भर के फैंस इस बड़े इवेंट को रियल टाइम में फॉलो कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Auction: 350+ खिलाड़ी, महज 77 स्लॉट… कौन सी टीम लगाएगी सबसे बड़ी बोली? जानें सबकुछ

ऑक्शन में कितने खिलाड़ी बिक सकते हैं?

इस मिनी-ऑक्शन के लिए 1,300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन फ्रेंचाइजियों की जरूरतों को देखते हुए सिर्फ 350 खिलाड़ियों को ही शॉर्टलिस्ट किया गया है। बावजूद इसके, सभी 10 टीमों के पास कुल मिलाकर सिर्फ 77 स्लॉट ही खाली हैं। इसका साफ मतलब है कि ऑक्शन में अधिकतम 77 खिलाड़ी ही खरीदे जाएंगे, जबकि बाकी खिलाड़ियों को इस बार मौका नहीं मिल पाएगा।

यह भी पढ़ें- रोहित-कोहली की बढ़ने वाली है परेशानी! BCCI ने खिलाड़ियों पर लागू किया नया नियम

किस टीम के पास कितने खाली स्लॉट हैं?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास सबसे ज्यादा खाली स्लॉट हैं और वे अधिकतम 13 खिलाड़ियों को खरीद सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्क्वाड में 10 स्लॉट उपलब्ध हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटन्स (GT) के पास पांच-पांच स्लॉट बचे हुए हैं। अन्य टीमें भी अपनी जरूरत के हिसाब से सीमित खरीदारी करेंगी।

Location : 
  • Abu Dhabi

Published : 
  • 16 December 2025, 12:21 PM IST