शुभमन गिल की अब भी हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री? जानें कब तक BCCI कर सकता है स्क्वाड में बदलाव

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। घरेलू परिस्थितियों में खिताब बचाने उतरेगी टीम इंडिया, हालांकि ICC नियमों के तहत जनवरी 2026 तक स्क्वाड में बदलाव की पूरी गुंजाइश बनी रहेगी। जिससे शुभमन गिल के फैंस का मानना है कि उनकी एंट्री संभव है।

Post Published By: Mrinal Pathak
Updated : 20 December 2025, 3:18 PM IST
google-preferred

Mumbai: T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह मेगा टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा, जिससे टीम इंडिया को घरेलू हालात में खिताब बचाने का सुनहरा मौका मिलेगा। 2024 में चैंपियन बनने के बाद अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम नए जोश और बदले हुए कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। हालांकि, टीम में बदलाव किया जा सकता है।

ICC के नियम क्या कहते हैं?

ICC के दिशानिर्देशों के अनुसार, किसी भी बड़े टूर्नामेंट से कम से कम एक महीने पहले सभी टीमों को 15 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जमा करनी होती है। चूंकि T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, इसलिए सभी देशों को जनवरी की शुरुआत तक अपनी प्रारंभिक टीम घोषित करनी जरूरी है। इसी नियम के तहत BCCI ने आज 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है।

BCCI के पास बदलाव का अधिकार

हालांकि टीम की घोषणा हो चुकी है, लेकिन चयन समिति के पास अभी भी बदलाव का विकल्प मौजूद है। ICC के नियमों के अनुसार, बोर्ड को तय समय सीमा तक बिना किसी अतिरिक्त अनुमति के स्क्वाड में बदलाव करने की छूट होती है। इसका मतलब यह है कि चयनकर्ताओं के पास खिलाड़ियों के फॉर्म और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए फैसले लेने का पूरा मौका है।

7 जनवरी तक फ्री बदलाव की अनुमति

T20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा, ऐसे में BCCI को 7 जनवरी, 2026 तक टीम में बदलाव करने की अनुमति है। इस अवधि के दौरान यदि किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहता या टीम बैलेंस में सुधार की जरूरत महसूस होती है, तो चयन समिति बदलाव कर सकती है। इसके लिए ICC की किसी अतिरिक्त मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी।

डेडलाइन के बाद कैसे होंगे बदलाव?

7 जनवरी के बाद स्क्वाड में किसी भी तरह के बदलाव के लिए ICC की टेक्निकल कमेटी से मंजूरी लेनी होगी। आमतौर पर इस समय सीमा के बाद बदलाव सिर्फ गंभीर चोट के मामलों में ही किए जाते हैं, जिसके लिए मेडिकल रिपोर्ट देना अनिवार्य होता है। इसलिए चयनकर्ताओं के लिए यह समय बेहद अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- ईशान किशन के लिए मसीहा बने शुभमन गिल? जानें आखिर क्यों हुआ इतना बड़ा उलटफेर

शुभमन गिल की वापसी की संभावना

ICC के इन नियमों को देखते हुए शुभमन गिल की टीम में वापसी की संभावना बनी हुई है। हालांकि, ऐसा कम ही देखा जाता है कि घोषित स्क्वाड में बड़े बदलाव किए जाएं, लेकिन खराब फॉर्म या रणनीतिक जरूरत के चलते चयनकर्ता इस विकल्प पर विचार कर सकते हैं।

घरेलू मैदान पर बढ़ा दबाव

डिफेंडिंग चैंपियन होने और घरेलू परिस्थितियों में खेलने के कारण भारतीय टीम पर इस बार अतिरिक्त दबाव रहेगा। यह रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के रिटायरमेंट के बाद पहला बड़ा ICC टूर्नामेंट होगा, जिसमें टीम इंडिया उनके बिना मैदान में उतरेगी।

यह भी पढ़ें- मजे के लिए इंतजार… हो रहे अन्याय पर छलका संजू का दर्द, क्या पॉलिटिक्स बर्बाद कर रहा करियर? VIDEO

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

भारतीय स्क्वाड में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा शामिल हैं।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 20 December 2025, 3:18 PM IST