Hockey Asia Cup 2025: भारत जीत पाएगा कोरिया के खिलाफ सुपर 4 का मैच? जानें दोनों टीमों के रिकॉर्ड

हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 में आज भारत और दक्षिण कोरिया की टक्कर होगी। ग्रुप चरण में मिली 15-0 की जीत के बाद भारत आत्मविश्वास से भरा है, जबकि कोरिया अपने पुराने रिकॉर्ड के बावजूद अब तक फीका प्रदर्शन कर रहा है।

Post Published By: Mrinal Pathak
Updated : 3 September 2025, 10:42 AM IST
google-preferred

Rajgir: हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का प्रदर्शन ग्रुप स्टेज में उम्मीद के मुताबिक खास नहीं रहा। चीन और जापान के खिलाफ उसने जीत तो जरूर दर्ज की, लेकिन दोनों मुकाबले काफी कड़े रहे। हालांकि, अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की और सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली। ऐसे में आज भारत का मैच कोरिया के खिलाफ होने वाला है।

भारत के सामने कोरिया की चुनौती

हालांकि भारत की वर्ल्ड रैंकिंग दक्षिण कोरिया से कहीं बेहतर है, लेकिन कोरिया इस टूर्नामेंट का रिकॉर्ड विजेता है और 2022 का खिताब भी उसी के नाम रहा। उस साल सुपर-4 में भारत और कोरिया के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा था, जिससे भारत फाइनल से बाहर हो गया था।

हॉकी एशिया कप 2025 में कोरिया की टीम इस बार अपने बेस्ट फॉर्म से दूर दिखी है। उन्हें पूल मैच में मलेशिया ने 4-1 से हराकर झटका दिया। साथ ही कोरियाई खिलाड़ी दिन में भीषण गर्मी और उमस के कारण संघर्ष करते नजर आए हैं। लेकिन चूंकि सुपर-4 के मुकाबले शाम में हो रहे हैं और मंगलवार को विश्राम भी मिला है, ऐसे में कोरिया से बेहतर खेल की उम्मीद की जा सकती है।

इंडियन हॉकी टीम (Img: Internet)

भारत बनाम कोरिया के रिकॉर्ड

भारत और कोरिया के बीच अब तक कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 10 में जीत दर्ज की है, जबकि सिर्फ 2 में उसे हार मिली है। 9 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पिछली बार एशिया कप में इन दोनों टीमों का मुकाबला 4-4 से बराबरी पर खत्म हुआ था। कोरिया ने भारत के खिलाफ आखिरी जीत 2021 में सुल्तान अजलान शाह कप के फाइनल में शूटआउट के जरिए दर्ज की थी।

कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम कोरिया मैच?

तारीख: बुधवार, 3 सितंबर 2025

स्थान: राजगीर हॉकी स्टेडियम, बिहार

समय: शाम 7:30 बजे (IST)

TV प्रसारण: Sony Sports Network

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: SonyLIV ऐप और वेबसाइट

भारत की टीम:

गोलकीपर: कृष्ण पाठक, सूरज करकेरा

डिफेंडर: सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद

फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह

रिजर्व: नीलम संजीव जेस, सेल्वम कार्थी।

 

Location :