क्या 2027 वर्ल्ड कप में ब्लू जर्सी में दिखेंगे भुवी? भुवनेश्वर कुमार ने दिया सीधा जवाब; जानिए क्यों कहा ‘I am fully ready’

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप में वापसी की संभावना पर कहा कि अगर टीम इंडिया से बुलावा मिलता है तो वह पूरी तरह तैयार हैं। अनुभवी गेंदबाज़ ने UP T20 लीग और अपने भविष्य को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 10 August 2026, 4:31 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप में वापसी की संभावनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। अनुभवी गेंदबाज़ ने कहा कि यदि उन्हें भारतीय टीम से बुलावा मिलता है तो वह इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। 2027 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के संभावित संयोजन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनका यह बयान काफी अहम माना जा रहा है।

वर्ल्ड कप वापसी पर दिया बड़ा बयान

36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि अगर उन्हें भारतीय टीम में वापसी का मौका मिलता है तो वह उसे स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "अगर मुझे बुलावा आता है तो मैं मना क्यों करूंगा? मैं पूरी तरह तैयार हूं। मेरा काम क्रिकेट खेलना है और फिलहाल मेरा पूरा ध्यान मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने पर है।"

गावस्कर ने चुनी World Cup 2027 की टीम India, दिग्गजों में छिड़ी बहस, जानें आकाश और अश्विन ने क्या कहा

UP T20 लीग पर है फोकस

भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वह इस समय UP T20 लीग में केवल अच्छा क्रिकेट खेलने के उद्देश्य से उतरे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी चयन या अगले स्तर तक पहुंचने की सोच के साथ नहीं खेल रहे, बल्कि हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान दे रहे हैं।

IPL में शानदार प्रदर्शन से बढ़ीं उम्मीदें

हालिया आईपीएल सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, जिसके बाद कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने उन्हें भारतीय वनडे टीम में दोबारा मौका देने की वकालत की। उनकी फॉर्म को देखते हुए 2027 वर्ल्ड कप के लिए संभावित खिलाड़ियों में उनका नाम चर्चा में है।

ODI World Cup 2027: रोहित शर्मा-विराट कोहली के वर्ल्ड कप में खेलने के सस्पेंस से उठा पर्दा, खुद BCCI ने दिया ये जवाब

वनडे में शानदार रिकॉर्ड

भुवनेश्वर कुमार भारत के लिए 121 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 5.08 की इकॉनमी रेट से 141 विकेट अपने नाम किए हैं। यदि उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह मिलती है तो उनका अनुभव भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दे सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  10 August 2026, 4:31 PM IST

Advertisement