“मैदान पर शेर, पर अभी है तो बच्चा ही…” टीम इंडिया के विदेशी दौरे पर वैभव के माता-पिता भी रहेंगे साथ, जानें वजह

15 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में चयन के बाद BCCI ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। सीनियर टीम के माहौल में ढलने और मानसिक सपोर्ट के लिए बोर्ड उनके माता-पिता को भी सरकारी खर्च पर आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर साथ भेजेगा, जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हो रहा है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 7 June 2026, 10:25 AM IST
google-preferred

New Delhi : भारतीय क्रिकेट में टैलेंट की कमी कभी नहीं रही, लेकिन कुछ कहानियां उम्र की बाधाओं को पार कर इतिहास रच देती हैं। 15 साल के Vaibhav Suryavanshi की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। जहां एक ओर उनका बल्ला मैदान पर रिकॉर्ड लिख रहा है, वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनके लिए ऐसा फैसला लिया है, जो शायद ही किसी युवा खिलाड़ी के लिए पहले देखने को मिला हो।

BCCI का बड़ा फैसला

ज्यादातर खिलाड़ी जिस उम्र में स्कूल क्रिकेट खेल रहे होते हैं, उस उम्र में Vaibhav Suryavanshi भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम तक पहुंच चुके हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुने गए इस स्टार बल्लेबाज को लेकर BCCI ने खास व्यवस्था की है। बोर्ड ने फैसला लिया है कि विदेशी दौरे पर उनके माता-पिता या परिवार का कोई सदस्य उनके साथ रह सकेगा।

परिवार की मौजूदगी जरूरी

BCCI का मानना है कि वैभव भले ही मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का जज्बा रखते हों, लेकिन अपनी उम्र के हिसाब से वह अभी भी एक बच्चा ही है। अंडर-19 क्रिकेट से सीधे सीनियर टीम के माहौल में कदम रखना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता। यही वजह है कि बोर्ड चाहता है कि परिवार की मौजूदगी उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाए और नई परिस्थितियों में सहज महसूस कराए।

IND vs AFG: Vaibhav Suryavanshi की लगेगी लॉटरी! Rohit Sharma की फिटनेस पर Suspense, Virat Kohli अफगानिस्तान दौरे से…

एक साल में बदली जिंदगी

वैभव के लिए 2026 किसी सपने के सच होने जैसा रहा है। पहले अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में उनकी ऐतिहासिक पारी ने भारत को चैंपियन बनाया। इसके बाद IPL में उन्होंने अपने दमदार खेल से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

चयनकर्ताओं को भी करना पड़ा सलाम

वैभव के लगातार शानदार प्रदर्शन ने टीम सेलेक्शन की तस्वीर बदल दी। उनके खेल ने यह संदेश दिया कि उम्र नहीं, हुनर और प्रदर्शन मायने रखते हैं। क्रिकेट विशेषज्ञ भी मानते हैं कि उनमें भविष्य का बड़ा मैच विनर बनने की क्षमता है। इंग्लैंड दौरे पर सबकी नजरें इस युवा बल्लेबाज पर होंगी। क्रिकेट लवर्स यह देखने को उत्सुक हैं कि क्या वैभव इंटरनेशन मंच पर भी वही जादू बिखेर पाएंगे जो उन्होंने जूनियर क्रिकेट और आईपीएल में दिखाया।

Location :  New delhi

Published :  7 June 2026, 10:25 AM IST

Related News

Advertisement