Live Now

आज की ताजा खबरें Live: राजनीति-राज्य और देश से जुड़ी सभी अपडेट्स, पढ़ें 11 अक्टूबर की बड़ी न्यूज़

आज की ताज़ा खबरें लाइव 11 अक्टूबर 2025 की देश, राजनीति, राज्यों और समाज से जुड़ी बड़ी खबरें एक ही जगह। जानें कौन से फैसले ले रही है सरकार, क्या है विपक्ष की रणनीति और क्या हो रहा है आपके राज्य में। पढ़ते रहिए अपडेट्स लगातार।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 October 2025, 8:50 AM IST
google-preferred

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 11 Oct 2025 02:36 PM (IST)

      ज्योति सिंह का करवा चौथ का व्रत खुलवाने नहीं पहुंचे पवन सिंह

      भोजपुरी स्टार पवन सिंह की बीवी ज्योति सिंह ने करवा चौथ का व्रत रखा, लेकिन इस वक्त को पूरा करवाने के लिए पवन सिंह नहीं पहुंचे। हालांकि, ज्योति सिंह ने अपने पति की मोबाइल में फोटो देखकर अपना व्रत खोला। यह अब चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि ज्योति ने तो पत्नी होने का पूरा धर्म निभाया, लेकिन पवन सिंह ने अपना धर्म नहीं निभाया।

    • 11 Oct 2025 02:32 PM (IST)

      बिहार चुनाव से पहले भाजपा के दिग्गज विधायक ने दिया इस्तीफा

      बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मिश्रीलाल यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर आरोप लगाया कि पार्टी अब पिछड़ों का सम्मान नहीं करती और शीर्ष नेतृत्व में घमंड बढ़ चुका है। मिश्रीलाल यादव ने कहा, "जनता इन नेताओं को सबक सिखाएगी।" मिश्रीलाल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वे पिछले 30 वर्षों से अलीनगर में एनडीए का विधायक नहीं बनने के बावजूद 2020 में भाजपा के लिए विजय प्राप्त की थी। हालांकि, पार्टी ने उनका अपमान किया और उनका स्वाभिमान कोई महत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा, "भाजपा में रहना मेरे जैसे स्वाभिमानी व्यक्ति के लिए अब संभव नहीं है।"

    • 11 Oct 2025 01:44 PM (IST)

      मैनपुरी में 5 फीट जमीन के लिए 25 वर्षीय लड़की का मर्डर

      मैनपुरी में एक 25 साल की लड़की की कुल 5 फीट जमीन के लिए बलि चढ़ गई। पड़ोसियों ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की और इस घटना में लड़की की मौत हो गई। लड़की का नाम रागिनी था। इस वारदात के वक्त रागिनी घर पर अकेली थी। यह मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में स्थित भोगांव थाना क्षेत्र के तिगाव इलाके का है। इस वक्त पीड़िता के घर में मातम छाया हुआ है।

    • 11 Oct 2025 12:51 PM (IST)

      एक्टर विजय 17 अक्टूबर को करूर में भगदड़ पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

      सुपरस्टार एक्टर विजय 17 अक्टूबर को करूर पहुंचेंगे, जहाँ वे हाल ही में हुई भगदड़ घटना में प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। विजय इस दौरान पीड़ितों को सांत्वना देंगे और उनके साथ खड़े होने का संदेश देंगे।

    • 11 Oct 2025 12:45 PM (IST)

      हरियाणा IPS सुसाइड केस में एक्शन

      हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में गंभीर आरोपों के बाद रोहतक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र बिजारणिया को पद से हटा दिया है।

      पढ़ें पूरी खबर

    • 11 Oct 2025 12:05 PM (IST)

      एशिया की सबसे बड़ी मछली मंडी का उद्घाटन

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को एशिया की सबसे बड़ी और आधुनिक मछली मंडी की सौगात देने जा रहे हैं। यह मंडी मत्स्य उद्योग को नई दिशा देने के साथ-साथ लाखों मछुआरों और व्यापारियों को सीधा लाभ पहुंचाएगी।

    • 11 Oct 2025 11:21 AM (IST)

      पवन सिंह नहीं लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव

      Patna: भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता पवन सिंह ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनका यह बयान उन अटकलों पर पूर्ण विराम लगा देता है, जिनमें कहा जा रहा था कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

      पढे़ें पूरी खबर

       

    • 11 Oct 2025 10:51 AM (IST)

      बाढ़ से प्रभावित छात्रों के लिए बड़ा फैसला

      पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WB HS Council) ने बाढ़ से प्रभावित छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है। परिषद ने घोषणा की है कि जिन छात्रों के एडमिट कार्ड, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट या मार्कशीट बाढ़ में नष्ट हो गए हैं, उन्हें ये सभी दस्तावेज बिल्कुल मुफ्त में जारी किए जाएंगे।

       

    • 11 Oct 2025 10:41 AM (IST)

      अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट फिर से हुआ एक्टिव

      Lucknow: सपा प्रमुख  अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट कुछ समय पहले अज्ञात कारणों से बंद हो गया था। लेकिन अब यह अकाउंट फिर से सक्रिय हो गया है। सोशल मीडिया पर उनकी वापसी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

      पढ़ें पूरी खबर

       

    • 11 Oct 2025 10:25 AM (IST)

      LG मनोज सिन्हा ने कुकर्नाग में शहीद पलाश और सुजय घोष को दी श्रद्धांजलि

      जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुकर्नाग में हाल ही में शहीद हुए जवान पलाश और सुजय घोष को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की भूमिका को सराहा।

       

    • 11 Oct 2025 09:45 AM (IST)

      अनिल अंबानी ग्रुप को बड़ा झटका

      नई दिल्ली में ED ने रिलायंस ADAG के CFO अशोक कुमार पाल को फर्जी बैंक गारंटी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अनिल अंबानी समूह की वित्तीय साख और कॉर्पोरेट पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाती है, जो पहले से संकटों से घिरा हुआ है।

      पढ़ें पूरी खबर

       

    • 11 Oct 2025 09:05 AM (IST)

      यूपी में आईपीएस अधिकारियों के तबादले

      उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।

      पढ़ें पूरी खबर

       

New Delhi: आज की ताजा खबरें लाइव में पढ़ें 11 अक्टूबर की सभी बड़ी राजनीतिक, राज्य और देश से जुड़ी अपडेट्स। जानें सरकार के अहम फैसले, विपक्ष की प्रतिक्रिया, स्थानीय और राष्ट्रीय घटनाएं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, जो आपके दिन की शुरुआत करें पूरी जानकारी के साथ।

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 11 October 2025, 8:50 AM IST