80 सांसदों ने किया समर्थन, दलाई लामा को भारत रत्न देने की मांग तेज, क्या कहता है संविधान और प्रोटोकॉल

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिन पर उत्तराधिकारी को लेकर दिए गए बयान से एक बार फिर भारत और चीन के बीच कूटनीतिक तनाव गहराता नजर आ रहा है। इसी बीच भारत में दलाई लामा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” देने की मांग तेज हो गई है। भारतीय संसद के ऑल पार्टी फोरम के करीब 80 सांसदों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर समर्थन जताया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 7 July 2025, 6:21 PM IST
google-preferred

New Delhi: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिन पर भारत रत्न देने की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। ऑल पार्टी सांसदों के फोरम ने इस दिशा में प्रस्ताव पेश किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, इस बीच चीन ने दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर फिर आपत्ति जताई है। जिससे दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर सतह पर आ गया है।

दलाई लामा के जन्मदिन पर बड़ा ऐलान

6 जुलाई को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने अपने 89वें जन्मदिन के मौके पर उत्तराधिकारी को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनके बाद उनका उत्तराधिकारी तिब्बतियों की परंपरा और इच्छा के अनुसार चुना जाएगा। इस पर चीन ने सख्त आपत्ति जताई है और दावा किया है कि दलाई लामा को उत्तराधिकारी चुनने का कोई अधिकार नहीं है।

भारत में भारत रत्न देने की मांग तेज

दलाई लामा को भारत रत्न देने की मांग अब राजनीतिक गलियारों में जोर पकड़ने लगी है। भारत के सांसदों के 'ऑल पार्टी फोरम' ने इस मांग का समर्थन करते हुए प्रस्ताव तैयार किया है। जिस पर अब तक करीब 80 सांसदों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। यह प्रस्ताव जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा जा सकता है।

क्या दलाई लामा को भारत रत्न मिल सकता है?

यह सवाल अब चर्चा में है कि क्या एक विदेशी नागरिक को भारत रत्न दिया जा सकता है? गौरतलब है कि दलाई लामा भारत के नागरिक नहीं हैं। वे 1959 में तिब्बत पर चीनी कब्जे के बाद निर्वासन में भारत आए थे और धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) को अपना मुख्यालय बनाया। हालांकि वे भारत में पिछले 65 वर्षों से रह रहे हैं, लेकिन उन्होंने भारतीय नागरिकता नहीं ली है।

किन विदेशी नागरिकों को मिला है भारत रत्न?

1. खान अब्दुल गफ्फार खां (पाकिस्तान)
2. नेल्सन मंडेला (दक्षिण अफ्रीका)
3. मदर टेरेसा (अल्बानियाई मूल, बाद में भारतीय नागरिकता)

चीन की आपत्ति और भारत की स्थिति

दलाई लामा को भारत रत्न देने की संभावनाओं पर चीन की नजर बनी हुई है। चीन पहले भी कई बार भारत में दलाई लामा की गतिविधियों पर नाराजगी जता चुका है। अब उत्तराधिकारी चयन को लेकर भी चीन ने विरोध दर्ज कराया है। वहीं भारत ने इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन दलाई लामा के प्रति सम्मान में कोई कमी नहीं आई है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 7 July 2025, 6:21 PM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.