क्या आपके घर में भी बार-बार बंद होती है घड़ी? जानिए वास्तु शास्त्र का यह सबसे भयानक संकेत

घर में बार-बार घड़ी का बंद होना वास्तु शास्त्र में बेहद अशुभ माना जाता है। वास्तु एक्सपर्ट रानी टिबड़ेवाल से जानिए कैसे बंद घड़ी बढ़ाती है नकारात्मक ऊर्जा, तनाव और रुकावटें। तरक्की के लिए तुरंत अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय।

Post Published By: Rani Tibrewal
Updated : 21 September 2026, 12:05 PM IST
google-preferred

New Delhi: क्या आपके घर की दीवार पर टंगी घड़ी भी बार-बार रुक जाती है? अगर हां, तो इसे साधारण सी बात समझकर नजरअंदाज करने की भूल न करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ी सिर्फ समय देखने का साधन नहीं है, बल्कि यह आपके जीवन की प्रगति और ऊर्जा से सीधी जुड़ी होती है।

इंटीरियर वास्तु प्लानर और कंसलटेंट रानी टिबड़ेवाल के अनुसार, घर में घड़ी का बार-बार बंद होना रुके हुए समय और ठहरी हुई ऊर्जा का प्रतीक है। यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में तरक्की के रास्ते बंद हो रहे हैं और बने-बनाए काम अचानक बिगड़ने वाले हैं।

मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी का कारण

अगर आपके घर में कोई बंद या टूटी हुई घड़ी लंबे समय तक टंगी रहती है, तो यह घर के माहौल को भारी बना देती है। वास्तु एक्सपर्ट्स का मानना है कि बंद घड़ी से निकलने वाली नेगेटिव एनर्जी घर के सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है।

इससे बेवजह का तनाव, काम में अनचाही देरी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। समय का रुकना सीधे तौर पर आपकी सफलता की रफ्तार को धीमा कर देता है, जिससे परिवार में कलेश और बीमारियां भी बढ़ सकती हैं।

घर में शंख रखना किस्मत का खेल या विज्ञान? वास्तु कंसलटेंट से जानिए इसके पीछे का असली रहस्य

तुरंत अपनाएं ये वास्तु उपाय

यदि आपके घर में कोई घड़ी बंद पड़ी है, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं या बदल दें। अगर घड़ी टूटी या चटकी हुई है, तो उसे बिना देरी किए घर से बाहर कर दें। वास्तु के अनुसार, घर में हमेशा सही समय बताने वाली और चालू हालत में ही घड़ी रखनी चाहिए।

ध्यान रखें कि घड़ी का समय थोड़ा आगे तो हो सकता है, लेकिन पीछे कभी नहीं होना चाहिए। घर की उत्तर या पूर्व दिशा में चलती हुई घड़ी लगाने से धन, खुशहाली और सफलता के नए अवसर तेजी से मिलने लगते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  21 September 2026, 12:05 PM IST

Related News

Advertisement