सफला एकादशी 2025: करियर, कारोबार और वैवाहिक जीवन में सफलता दिलाने वाला महाव्रत, जानें उपाय और शुभ मुहूर्त

सफला एकादशी 2025 का व्रत 15 दिसंबर को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा, पीले वस्त्र दान, आटे का दीपक और केले के पेड़ पर सूत बांधने जैसे उपाय करियर, व्यापार और वैवाहिक जीवन में सफलता दिलाते हैं। जानिए शुभ तिथि, संपूर्ण विधि और चमत्कारी उपाय।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 8 December 2025, 12:00 PM IST
google-preferred

New Delhi: हिंदू पंचांग के अनुसार पौष मास में आने वाली सफला एकादशी को अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। यह व्रत विशेष रूप से सफलता, धन, करियर और वैवाहिक सुख के लिए किया जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति पूरे विधि-विधान से इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करता है, उसके जीवन में अटकी हुई बाधाएं दूर होने लगती हैं।

कब है सफला एकादशी 2025?

वर्ष 2025 में सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 दिसंबर की शाम 06:49 बजे शुरू होकर 15 दिसंबर रात 09:19 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर 15 दिसंबर को व्रत रखना ही मान्य होगा।

करियर और व्यापार में सफलता के उपाय

अगर आप नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में लाभ या नई शुरुआत की इच्छा रखते हैं, तो सफला एकादशी पर ये उपाय जरूर करें:

  • भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र दान करें।
  • कार्यस्थल पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या फोटो स्थापित कर पूजा करें।
  • विष्णु सहस्रनाम या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
  • मान्यता है कि इन उपायों से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं और करियर में तेज उन्नति होती है।

हर कार्य में सिद्धि पाने के लिए विशेष दीपक उपाय

अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, तो सफला एकादशी पर यह उपाय बेहद प्रभावशाली माना जाता है:

  • आटे से दीपक बनाकर भगवान विष्णु के समक्ष जलाएं।
  • यदि संभव हो तो अखंड ज्योत जलाएं।
  • पूजा के बाद दीपक को किसी पीपल या तुलसी के पास रखा जा सकता है।
  • इस उपाय से भाग्य प्रबल होता है और रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगते हैं।

Indira Ekadashi 2025: आज इंदिरा एकादशी पर पितृ शांति और मोक्ष के लिए करें ये काम, मिलेगा आध्यात्मिक लाभ

वैवाहिक जीवन की समस्याओं से मुक्ति का उपाय

अगर पति-पत्नी के बीच लगातार तनाव बना रहता है, तो सफला एकादशी पर करें यह उपाय:

  • केले के वृक्ष में कच्चा सूत लपेटकर पूजा करें।
  • “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • घर में शांति बनाए रखने का संकल्प लें।
  • इससे दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है और कलह दूर होती है।

मेहनत के बाद भी सफलता न मिल रही हो तो करें यह उपाय

कई बार व्यक्ति पूरी मेहनत करता है, फिर भी उसे सफलता नहीं मिलती। ऐसे में सफला एकादशी पर:

  • भगवान विष्णु को हलवे का भोग लगाएं।
  • फिर विष्णु मंत्रों का जाप करें।
  • अगले दिन किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
  • इस उपाय से भाग्य का सहयोग मिलने लगता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है।

Utpanna Ekadashi 2025: कब है कृष्ण पक्ष की पहली एकादशी? जानें तिथि, शुभ योग और व्रत विधि

धार्मिक मान्यता

शास्त्रों के अनुसार सफला एकादशी व्रत रखने से पिछले जन्मों के पाप कटते हैं, आर्थिक संकट दूर होता है और व्यक्ति को जीवन में स्थायी सफलता मिलती है। यह व्रत भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय माना गया है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 8 December 2025, 12:00 PM IST

Related News

No related posts found.