पंजाब में इंसानियत शर्मसार, 6 साल के मासूम के तार से बांधे हाथ-पैर, रजवाहे में मिला शव

पंजाब के टहिणा गांव के पास रजवाहे में 6 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी। लोहे की तार से बंधे मिले हाथ-पैर। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और शव को मोर्चरी में रखवाया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 3 October 2026, 10:54 AM IST
google-preferred

Firozpur News: पंजाब के थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव टहिणा के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक छह वर्षीय अज्ञात मासूम बच्चे का शव रजवाहे के पानी में बहता हुआ पाया गया। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने जब शव को ध्यान से देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए, क्योंकि बच्चे के हाथ और पैर बहुत ही बेरहमी से बारीक लोहे की तार से बांधे गए थे।

चौकीदार की सूचना पर दौड़ी पुलिस

घटना का खुलासा तब हुआ जब गांव के चौकीदार जगसीर सिंह की नजर रजवाहे के पुल के पास फंसे हुए बच्चे के शव पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए तुरंत इसकी जानकारी थाना सदर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर सतपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुँची। स्थानीय सहारा सोसायटी के समाजसेवियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मासूम के शव को पानी से बाहर निकाला गया।

पंजाब बॉर्डर पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई: तरनतारन सेक्टर में दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर, एक फरार

हत्या की आशंका, पहचान छिपाने की कोशिश

शुरुआती जांच में बच्चे के शरीर पर बने निशानों और तार से बंधे हाथ-पैरों को देखकर पुलिस ने स्पष्ट तौर पर इसे निर्मम हत्या का मामला माना है। पुलिस को आशंका है कि कातिलों ने किसी अन्य स्थान पर मासूम की हत्या की और साक्ष्य मिटाने व पहचान छिपाने की नीयत से शव को लोहे की तार से बांधकर रजवाहे में फेंक दिया। मृतक बच्चे ने खाकी रंग की टी-शर्ट, काले रंग की हाफ पैंट और पैरों में सैंडल पहन रखे थे।

मोर्चरी में रखवाया गया शव, केस दर्ज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में सुरक्षित रखवा दिया है। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि गांव के चौकीदार के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Ghazipur Encounter: संदिग्ध DCM रोकने पर पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गोतस्कर घायल, पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार

आसपास के इलाकों में खंगाली जा रही गुमशुदगी

पुलिस की प्राथमिक प्राथमिकता अब मृत मासूम की पहचान करना है। इसके लिए आसपास के सभी थाना क्षेत्रों, जिलों और पड़ोसी राज्यों की पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है और हाल के दिनों में दर्ज हुई बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि बच्चे की शिनाख्त होते ही हत्यारों तक पहुँचकर पूरे मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

Location :  Firozpur

Published :  3 October 2026, 10:51 AM IST

Advertisement