हिंदी
Chandigarh: पंजाब यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में करंट लगने से पीएचडी छात्रा ज्योति की दर्दनाक मौत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीड़ित परिवार के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है। कुलपति प्रो. रेणु विग ने परिजनों से मुलाकात कर इस कठिन समय में हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
यूनिवर्सिटी प्रशासन परिजनों को कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगा, जिसमें 5 लाख कुलपति कोष और 11 लाख रुपये डीएसडब्ल्यू कार्यालय से जारी किए जाएंगे। इसके अलावा ज्योति के 10+2 व आईटीआई (इलेक्ट्रिकल) पास भाई को पंजाब सरकार के नियमानुसार इलेक्ट्रीशियन के पद पर नौकरी की पेशकश की गई है।
सेक्टर-25 स्थित कैंपस में हुए इस हादसे के बाद छात्रों और परिजनों ने निष्पक्ष जांच को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। चौतरफा दबाव और मांगों पर विचार-विमर्श के बाद कुलपति ने यह निर्णय लिया। प्रशासन ने मामले की स्वतंत्र जांच कराने का भी आश्वासन दिया है।
Location : Chandigarh
Published : 29 July 2026, 3:20 PM IST