हिंदी
हरियाणा में बदली IPS-HPS अधिकारियों की जिम्मेदारी (Img- Dynamite News)
Chandigarh: हरियाणा में पुलिस विभाग के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के छह और हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के 28 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए।
इस बदलाव में कई अधिकारियों को नए जिलों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। गृह सचिव सुधीर राजपाल की ओर से जारी आदेश के बाद पुलिस विभाग के कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनातियां हुई हैं।
तबादला आदेश के अनुसार, IPS कुलदीप सिंह को जींद के एसपी पद से हटाकर एसपी सीआईडी मुख्यालय नियुक्त किया गया है। इसके साथ उन्हें एसपी एटीएस का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। वहीं, एसपी सीआईडी उपासना को जींद का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस बदलाव के साथ जिले की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी अब उपासना संभालेंगी।
आईजी रेलवे एवं कमांडो बी सतीश बालन को आईजी आईआरबी भोंडसी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। गुरुग्राम के डीसीपी मुख्यालय डॉ. अंशु सिंगला को आरटीसी भोंडसी के एसपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पंचकूला पुलिस मुख्यालय के एसपी धीरज कुमार को एआईजी ट्रेनिंग के साथ एसपी एचएसएनसीबी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। एसपी एसवी एंड एसीबी मुख्यालय मोहित हांडा को राज्यपाल के एडीसी के साथ एसपी लोकायुक्त हरियाणा की जिम्मेदारी भी मिली है।
एचपीएस अधिकारियों के तबादलों में महिला सुरक्षा की एसपी नूपुर बिश्नोई को एआईजी वेलफेयर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। आरटीसी भोंडसी की एसपी पूजा डाबला को एसपी एसवी एंड एसीबी मुख्यालय नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी पहले आईपीएस सृष्टि गुप्ता के पास थी, जो मातृत्व अवकाश पर हैं। इसके अलावा डीएसपी स्तर पर भी कई अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।
तबादला सूची (Img- X)
डीएसपी अमित बेनीवाल को एसवी एंड एसीबी से हिसार भेजा गया है। बाढ़ड़ा में तैनात जसपाल सिंह को गन्नौर का एसीपी बनाया गया है। डीएसपी दिनेश कुमार को लोकायुक्त हरियाणा में नियुक्त किया गया है।
गुरुग्राम में एसटीएफ के डीएसपी इंदिवार को एसीपी गुरुग्राम की जिम्मेदारी मिली है। झज्जर के एसीपी अपराध शमशेर सिंह को एसटीएफ मुख्यालय भेजा गया है, जबकि सतीश कुमार गौतम को पंचकूला का एसीपी नियुक्त किया गया है।
अन्य बदलावों में महाबीर सिंह को एसवी एंड एसीबी मुख्यालय, राजीव कुमार को फतेहाबाद, गौरव शर्मा को नारनौल और संजय कुमार को एसवी एंड एसीबी मुख्यालय भेजा गया है। मुकेश कुमार को राज्य अपराध शाखा मुख्यालय और वीरेंद्र सिंह को एसीबी मुख्यालय में तैनात किया गया है।
अनिल कुमार को महिला पुलिस बटालियन सुनारिया, ऋषि कांत को रोहतक और राकेश कुमार को चरखी दादरी भेजा गया है। धर्मबीर सिंह को एसवी एंड एसीबी और अनूप सिंह को एसटीएफ मुख्यालय में नियुक्त किया गया है। डीएसपी आर्यन चौधरी को टेलीकॉम मुख्यालय और अजीत सिंह को पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
Location : Chandigarh
Published : 20 October 2026, 4:13 PM IST
Topics : Haryana IPS Transfer Haryana News IPS Transfer