हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन: पंचकूला में एनकाउंटर के दौरान कुख्यात गैंग के दो शूटर घायल

पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास पुलिस और कुख्यात गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग में पुलिसकर्मियों की जान बाल-बाल बची, जबकि जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटरों के पैरों में गोली लगी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 13 October 2026, 8:47 AM IST
google-preferred

Panchkula: हरियाणा के पंचकूला में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार की रात पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पीछे पुलिस और एक कुख्यात गैंग से जुड़े दो कथित शूटरों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई।

डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी वारदात को होने से रोक लिया।

पुलिस टीम पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग

मुठभेड़ के दौरान स्थिति उस वक्त बेहद तनावपूर्ण हो गई जब बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चला दीं। गनीमत यह रही कि एक गोली सब-इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई, वहीं दूसरी गोली असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार के कान के पास से गुजर गई। अपराधियों के इस खतरनाक और जानलेवा हमले के बावजूद पुलिस ने अपना संयम नहीं खोया और सूझबूझ का परिचय दिया।

पंचकूला में हुआ बड़ा कांड: फर्जी डॉक्टरों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बुजुर्ग दंपती से ऐंठे पांच लाख रुपये, जानिये पूरा मामला

जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर घायल

पुलिस ने आत्मरक्षा और जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर गोलियां चलाईं। पुलिस की ओर से चलाई गई चार गोलियों में से दोनों आरोपियों के पैरों में एक-एक गोली लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह और जगराज सिंह के रूप में हुई है, जो किसी बड़े आपराधिक गिरोह से ताल्लुक रखते हैं।

पंचकूला EVM विवाद: कांग्रेस ने स्ट्रांग रूम पर लगाए गंभीर आरोप, प्रशासन ने कहा सिर्फ डिस्प्ले में दिक्कत

किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी फिराक में

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ये दोनों शूटर मोहाली, पंचकूला या चंडीगढ़ के आसपास किसी बड़े टारगेट को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। हालांकि, वे किसे और क्यों निशाना बनाने वाले थे, इसका खुलासा अभी पूरी तरह नहीं हो पाया है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और गैंग के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है ताकि इस सिंडिकेट का पूरी तरह पर्दाफाश किया जा सके।

Location :  Panchkula

Published :  13 October 2026, 8:46 AM IST

Advertisement