हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
Panchkula: हरियाणा के पंचकूला में नगर निगम चुनाव के मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और उनकी सुरक्षा को लेकर सियासी पारा गरम हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज और उनके समर्थकों ने सोमवार को काउंटिंग सेंटर पर जमकर हंगामा किया। मुख्य आरोप स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए लगाए गए CCTV कैमरों के लगभग दो घंटे तक बंद रहने का है।
कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज के पति संजीव भारद्वाज ने इस मामले में फोटो जारी करते हुए दावा किया कि स्ट्रांग रूम का मुख्य कैमरा सुबह 9:21 बजे से 11:10 बजे तक बंद मिला। संजीव भारद्वाज ने बताया कि जब उनका बेटा वहां गया, तो उसने डिस्प्ले पर कैमरा बंद पाया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सभी प्रत्याशी मौजूद हैं, तो बीजेपी प्रत्याशी क्यों नदारद थे। संजीव भारद्वाज ने तीन दिन बाद होने वाली मतगणना को लेकर भी संदेह जताया।
Firing in Panchkula: पंचकूला के एक होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग, बर्थडे मनाने आए 3 लोगों की मौत
हंगामे की सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक चंद्र मोहन और सहायक रिटर्निंग अधिकारी (SDM) संयम गर्ग स्ट्रांग रूम पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से जवाबदेही तय करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि EVM की 24×7 निगरानी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विवाद बढ़ने के बाद सहायक रिटर्निंग अधिकारी संयम गर्ग ने स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि कैमरे वास्तव में बंद नहीं हुए थे और उनकी रिकॉर्डिंग जारी थी। केवल बाहर लगी डिस्प्ले स्क्रीन पर फुटेज नहीं दिख रही थी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और सभी प्रत्याशियों को रिकॉर्डिंग दिखाकर संतुष्ट किया जाएगा।
इस मामले ने पंचकूला नगर निगम चुनाव की सुरक्षा और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि CCTV की निगरानी में ऐसी लापरवाही होती है तो मतगणना पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से कड़े कदम उठाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Location : Panchkula
Published : 11 May 2026, 2:45 PM IST
No related posts found.