हिंदी
बंगाल में मतदान जारी
West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले चरण की रिकोर्डतोड़ वोटिंग के बाद दूसरे और अंतिम चरण में मतदान प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। दोपहर 3 बजे तक राज्य में 78.68 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है, जो मतदाताओं के उत्साह को दर्शाती है। कोलकाता, इंडस्ट्रियल बेल्ट और दक्षिण बंगाल के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
इस चरण में 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। कुल 1448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनका फैसला 3 करोड़ 22 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। विभिन्न इलाकों में लोग बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा ले रहे हैं।
मतदान के दौरान कई इलाकों से तनाव की खबरें भी सामने आई हैं। कुछ जगहों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और नोकझोंक की घटनाएं हुई हैं। हालांकि, सुरक्षा बलों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी बड़ी बाधा के पूरी हो सके।
Location : Kolkata
Published : 29 April 2026, 3:44 PM IST