हिंदी
अखिलेश यादव की हिरासत के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता (Img: Dynamite News)
Kanpur: दिल्ली में चुनाव आयोग (Election Commission) के खिलाफ गठबंधन के मार्च के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में कानपुर में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद (Fazal Mahmood) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता परेड से बड़ा चौराहा तक नारेबाजी करते हुए मार्च करते हुए पहुंचे। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के पोस्टर लेकर विरोध जताया। बड़ा चौराहा पहुंचने के बाद कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे व कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें - INDIA Bloc Protest: आकाशवाणी के पास पेड़ के नीचे बैठे राहुल-प्रियंका, चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का बड़ा हल्ला बोल
सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के बावजूद अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया, जो उचित नहीं है। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी उठाई।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “चुनाव वोट से हराएंगे इन लोगों को, चुनाव आयुक्त भी हटेंगे और बीजेपी भी हटेगी।” अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया और आयोग की भूमिका को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया। @RahulGandhi @priyankagandh @yadavakhilesh @samajwadiparty @INCIndia #SansadBhawan #Opposition #ElectionCommission #CEC #GyaneshKumar #INDIABloc #SpecialIntensiveRevision #SIR #INDIAAlliance
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026
प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने सड़क पर धरना दे रहे सपा कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं के नहीं हटने पर पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद भी सपा कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे और अपनी मांगों पर अड़े रहे।
यह भी पढ़ें - INDIA Bloc Protest: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, सपा प्रमुख बोले- चुनाव आयोग निष्पक्षता खो चुका है
सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि जब तक अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को रिहा नहीं किया जाता और चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाइ नही की जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
Location : Kanpur
Published : 6 October 2026, 4:35 PM IST