UP Election 2027: अखिलेश या मायावती? किसके साथ जाएंगे चंद्रशेखर आजाद, खुद बता दी पूरी रणनीति

2027 विधानसभा चुनाव से पहले नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बसपा प्रमुख मायावती परिस्थितियों को समझते हुए आजाद समाज पार्टी को अपना आशीर्वाद देंगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य दलों के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर भी खुलकर अपनी बात रखी।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 1 June 2026, 6:54 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। सभी दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुटे हैं, वहीं गठबंधन और नेतृत्व को लेकर भी लगातार चर्चाएं हो रही हैं। इसी बीच आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा है कि बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती परिस्थितियों को समझेंगी और आजाद समाज पार्टी को अपना आशीर्वाद देंगी।

मायावती को लेकर दिया बड़ा बयान

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनका मायावती के प्रति सम्मान पहले भी था और आज भी है। उन्होंने कहा कि अगर मायावती उनके खिलाफ कोई टिप्पणी भी कर दें या उन्हें लेकर कोई नाराजगी जाहिर करें, तब भी उनके मन में कोई कटुता नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति में परिस्थितियां बदलती रहती हैं और उन्हें विश्वास है कि बहुजन समाज के हितों को देखते हुए मायावती भविष्य में सही फैसला लेंगी।

एक्टिव हुई आजाद समाज पार्टी… संगठन मजबूत करने में जुटे चंद्रशेखर आजाद

गठबंधन के लिए खुला रखा दरवाजा

जब उनसे समाजवादी पार्टी, कांग्रेस या एआईएमआईएम के साथ गठबंधन की संभावना को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। चंद्रशेखर ने कहा कि उन्होंने अपने घर का दरवाजा बड़ा बनवाया है ताकि कोई भी नेता उनके यहां आए तो उसे यह महसूस न हो कि उसे गाड़ी से उतरकर संकोच के साथ अंदर जाना पड़ रहा है।

समाजवादी पार्टी पर कही ये बात

चंद्रशेखर आजाद ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगाई दौड़, पुलिस वाली से बोले- कौन है आप? दिमाग खराब…

समाजवादी पार्टी के साथ संभावित गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता यदि कोई बातचीत करना चाहते हैं तो उन्हें सीधे आजाद समाज पार्टी के नेतृत्व से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह किसी दल के सदस्य नहीं हैं और न ही किसी राजनीतिक दल के फैसलों पर टिप्पणी करना उनका काम है। बातचीत करनी है तो औपचारिक तरीके से की जानी चाहिए।

Location :  Lucknow

Published :  1 June 2026, 6:54 PM IST