सच सामने आना ही चाहिए… लवकनी प्रकरण में सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की उठी बड़ी मांग

लवकनी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सीधे जिलाधिकारी के पास पहुंचा और कई गंभीर सवाल उठाए।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 4 August 2026, 4:02 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया के ग्राम सभा लवकनी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर हुए विवाद ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर नई हलचल पैदा कर दी है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी देवरिया को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि मामले के सभी तथ्यों को सामने लाना जरूरी है, ताकि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो और लोगों का प्रशासन पर भरोसा बना रहे।

सामाजिक न्याय और कानून-व्यवस्था का गंभीर मामला

सपा नेताओं ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा कि यह मामला केवल प्रतिमा स्थापना तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय, संविधान की भावना और कानून-व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस-प्रशासन की भूमिका और पीड़ित परिवारों के साथ हुई कथित घटनाओं की निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें- 13 साल बाद आसाराम को बड़ी राहत, राजस्थान हाईकोर्ट ने 20 दिन की पैरोल दी

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि जांच किसी भी दबाव से मुक्त होकर कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और किसी भी निर्दोष को परेशानी न झेलनी पड़े।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि जांच के दौरान किसी व्यक्ति, अधिकारी या अन्य जिम्मेदार पक्ष की भूमिका दोषपूर्ण पाई जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को न्याय, सुरक्षा और आवश्यक प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई।

ये भी पढ़ें- अचानक जिला अस्पताल पहुंचे DM तो मचा हड़कंप! दवा से सफाई तक खुली पोल, बोले- अगली बार नहीं चलेगी लापरवाही

प्रतिनिधिमंडल ने अपनी रिपोर्ट के माध्यम से प्रशासन से आग्रह किया कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के विवाद दोबारा न हों।

शांति और सौहार्द् बनाए रखने पर दिया जोर

सपा नेताओं का कहना है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना जैसे संवेदनशील मुद्दों पर प्रशासन को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए। उनका मानना है कि निष्पक्ष जांच और न्यायपूर्ण कार्रवाई से ही क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द कायम रखा जा सकता है। 

Location :  Deoria

Published :  4 August 2026, 4:02 PM IST

Advertisement