हिंदी
परीक्षा अधिनियम में संशोधन की तैयारी (Img: X)
New Delhi: नीट परीक्षा पेपर लीक होने के मामले को लेकर जहां कॉकरोच जनता पर्टी आंदोलन कर रही है वहीं शुक्रवार को मोदी कैबिनेट की बैठक हुई और पेपर लीक मामले पर गहन मंत्रणा हुई।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि, हमारा आगे बढ़ चुका है। पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस बीच कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें परीक्षा अधिनियम के मौजूदा खामियों पर चर्चा की गई। खबर लिखे जाने तक परीक्षा अधिनियम में संशोधन किए जाने की मंत्रणा जारी थी।
Mirzapur: सड़कों पर मशालें और पुलिस से भिड़ंत! जानिए NEET पेपर लीक के विरोध में आधी रात को क्या हुआ?
पेपर लीक की लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच अब छात्रों और अभिभावकों की नजर केंद्र सरकार के अगले कदम पर टिकी है। माना जा रहा है कि परीक्षा अधिनियम में संशोधन होने के बाद सार्वजनिक परीक्षाओं में अनियमितता करने वालों के खिलाफ और कड़ी कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो सकता है।
Location : New Delhi
Published : 24 July 2026, 2:07 PM IST