NEET UG 2026: पेपर लीक करने वाला 10 साल तक रहेगा जेल में, एक करोड़ का लगेगा जुर्मान; जानिये सजा का प्रावधान
NEET 2026 के रद्द होने के बाद पेपर लीक और परीक्षा धांधली पर देशभर में बहस तेज हो गई है। इसी बीच सरकार के नए सख्त कानून ने परीक्षा माफिया और नकल गिरोहों के खिलाफ बड़ा शिकंजा कस दिया है। छात्रों में जहां गुस्सा है, वहीं सिस्टम सुधार की उम्मीद भी जताई जा रही है।