
समाजवादी PDA जनचौपाल में पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल के साथ भोजपुरी सिंगर समर सिंह (Img: Dynamite News)
निचलौल/सिसवा (महराजगंज): भोजपुरी संगीत की गूंज, चहेते ट्रेंडिंग स्टार समर सिंह की झलक पाने को बेताब हजारों प्रशंसक, सुशील टिबड़ेवाल और समाजवादी PDA के नारों से गूंजता माहौल। रविवार शाम निचलौल स्थित दामोदरी पोखरा के खेल मैदान में आयोजित समाजवादी PDA जनचौपाल में जो जनसैलाब उमड़ा, उसने यहां की फिजाओं में अपनी अमिट यादें छोड़ दी।
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और 317 सिसवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल की ओर से आयोजित समाजवादी PDA जनचौपाल के भव्य कार्यक्रम में राजनीति और भोजपुरी मनोरंजन का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। समर सिंह की लोकप्रियता का जादू सिर चढ़कर बोला और हजारों की भीड़ ने सुशील टिबड़ेवाल को अपना समर्थन देकर इस आयोजन को यादगार बना दिया।
भोजपुरी संगीत के ट्रेंडिंग स्टार समर सिंह और मनोज यादव जब समाजवादी PDA जनचौपाल के मंच पर पहुंचे, तो लोगों का उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम स्थल पर भोजपुरी संगीत प्रेमियों की भारी भीड़ दिखाई दी। समर सिंह ने अपनी गायकी से कार्यक्रम में रंग जमा दिया और मौजूद लोगों ने भोजपुरी गीतों का जमकर आनंद लिया। समर सिंह ने अपनी गायकी से सभी के दिलों को जीत लिया। उनके गानों पर दर्शक देर तक थिरकते और तालियां बजाते रहे।
समाजवादी PDA जनचौपाल में सिंगर समर सिंह ने मचाया धमाल (Img: Dynamite News)
कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और और 317 सिसवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल की ओर से किया गया।
जनचौपाल के दौरान समर सिंह ने सभी लोगों से क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी और लोकप्रिय समाजवादी नेता सुशील टिबड़ेवाल को आगामी विधानसभा चुनाव में अपना समर्थन देने की अपील की। समर सिंह की इस अपील का लोगों ने व्यापक समर्थन किया और 2027 के चुनाव में सुशील टिबड़ेवाल को जिताने की बचनबद्धता दोहराई।
पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल को विजयी बनाने की अपील करते समर सिंह (Img: Dynamite News)
सुशील टिबड़ेवाल की अपील पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने और उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प जनचौपाल में गूंजता नजर आया।
समाजवादी PDA जनचौपाल में उमड़ी भारी भीड़ (Img: Dynamite News)
सुशील टबड़ेवाल ने PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की एकजुटता को सामाजिक न्याय की ताकत बताया और पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से 2027 के चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करने को कहा। भाजपा पर तंज कसते उन्होंने हुए कहा कि जनता अब नारों और वादों से आगे बढ़कर सरकार से अपने हक, सम्मान, रोजगार और विकास का हिसाब मांग रही है।
जनचौपाल में समाजवादी समर्थकों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि PDA की एकजुटता के दम पर 2027 में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने और अखिलेश यादव को फिर से उत्तर प्रदेश की कमान सौंपने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे।
Location : Nichlaul
Published : 26 October 2026, 2:09 PM IST
Topics : Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Manoj Yadav Samajwadi Party Samar Singh Sushil Kumar Tibrewal