रोहिंग्या-बांग्लादेशियों पर कार्रवाई को लेकर सपा का बड़ा हमला: “8 साल में आए कैसे? जवाब दे सरकार”
यूपी में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी पर राजनीति गरमा गई है। सपा प्रवक्ता मनोज यादव ने कहा कि सरकार बताने से पहले सोचे कि ये लोग साढ़े आठ साल में आए कैसे। उन्होंने इसे भाजपा की नाकामी और चुनावी स्टंट बताया।