हिंदी
सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार (Img- Internet)
New Delhi: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में फेरबदल की चर्चाएं एक बार फिर जोर पकड़ने लगी हैं। दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को दिल्ली तलब किया है। उनके साथ ही कुछ अन्य मंत्री भी दिल्ली पहुंचे हुए हैं। दिल्ली में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ बैठकों का दौर शुरु हो गया है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में थोड़ी देर बाद बैठक शुरू होने वाली है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में शामिल कई अन्य नेता भाग लेंगे।
बैठक में कर्नाटक में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चा किये जाने की संभावना है।
अपडेट जारी है...
Location : New Delhi
Published : 26 May 2026, 11:47 AM IST