हिंदी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में अखिलेश यादव ने प्रदेश में हो रही निर्माण संबंधी घटनाओं और हादसों को लेकर सरकार को घेरते हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार पुल, स्टेशन और एक्सप्रेसवे से जुड़ी खामियां सामने आ रही हैं, जिससे जनता परेशान और नाराज़ हो चुकी है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार में आए दिन निर्माण कार्यों की पोल खुल रही है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि सुबह पुल गिरने की खबर आती है, दोपहर में रेलवे स्टेशन के शेड गिरने की सूचना सामने आती है और शाम होते-होते गंगा एक्सप्रेसवे में दरारों की खबरें सुर्खियां बन जाती हैं।
बिजली संकट या सियासी करंट? अखिलेश यादव के पोस्ट से यूपी की राजनीति में फिर मचा घमासान
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा कि “बेईमानी की चाशनी में डूबी भाजपा के भ्रष्टाचार की कड़वी जलेबी अब और नहीं सही जा सकती।” सपा प्रमुख ने दावा किया कि जनता अब भाजपा सरकार से उकता चुकी है और प्रदेश में विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है।
अपने पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव ने हाल के दिनों में सामने आई निर्माण संबंधी खामियों को मुद्दा बनाया। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से पुलों, रेलवे स्टेशन और एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जनता को सुरक्षित और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं मिल पा रहा है।
Location : Lucknow
Published : 29 May 2026, 5:03 PM IST