मक्खियों के आतंक से हैं परेशान? आजमाएं हल्दी-नमक का यह जादुई नुस्खा, मिनटों में भागेंगे सारे कीड़े-मकोड़े

मानसून में घर में बढ़ने वाली मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए एक अनोखा घरेलू नुस्खा वायरल हो रहा है। नमक और हल्दी से बने इस नेचुरल स्प्रे की मदद से बिना केमिकल के मक्खियां मिनटों में घर से बाहर भाग जाएंगी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 9 July 2026, 3:42 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"मानसून का सुहावना मौसम चिलचिलाती गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ कई बीमारियां और कीड़े-मकोड़े भी लाता है। इस मौसम में घरों के अंदर मक्खियों का आतंक अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। डाइनिंग टेबल और किचन स्लैब पर भिनभिनाती ये मक्खियां खाने को दूषित कर हैजा और टायफाइड जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा देती हैं। (Img- Pinterest)
2 / 5 \"Zoom\"बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकल युक्त कीटनाशक स्प्रे सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, जिससे मक्खियां मिनटों में रफूचक्कर हो जाएंगी। इस बेहद असरदार और पूरी तरह सुरक्षित होममेड स्प्रे को बनाने में आपका एक रुपया भी खर्च नहीं होने वाला है। (Img- Pinterest)
3 / 5 \"Zoom\"इस नेचुरल एंटी-फ्लाई स्प्रे को तैयार करने के लिए आपको सिर्फ साफ पानी, एक चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच सादे नमक की जरूरत होगी। हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल गुण और इसकी तेज गंध मक्खियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती। वहीं, नमक एक प्राकृतिक क्लीनर है। इनका यह शक्तिशाली कॉम्बिनेशन मक्खियों को तुरंत दूर भगाता है। (Img- Pinterest)
4 / 5 \"Zoom\"इस घोल को बनाना बेहद आसान है; सबसे पहले एक बर्तन में पानी लेकर उसमें हल्दी और नमक डालें। इसे कड़छी से तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि नमक पूरी तरह घुल न जाए। तैयार लिक्विड को एक खाली स्प्रे बोतल में भर लें। बोतल में भरने से छिड़काव करना आसान हो जाता है और बर्बादी नहीं होती। (Img- Pinterest)
5 / 5 \"Zoom\"तैयार स्प्रे को घर के उन कोनों में छिड़कें जहाँ मक्खियाँ सबसे ज्यादा भिनभिनाती हैं। इसे मुख्य रूप से डस्टबिन के पास, किचन काउंटर, डाइनिंग टेबल, मुख्य दरवाजों और खिड़कियों पर डालें। सीलन वाली जगहों पर भी इसका नियमित उपयोग करें। इस घोल की तीखी गंध के कारण मक्खियां घर में प्रवेश नहीं करेंगी। (Img- Pinterest)

Location :  New Delhi

Published :  9 July 2026, 3:42 PM IST

Related News

Advertisement