ठंड और कोहरे का डबल अटैक: यूपी में बिगड़ने वाला है मौसम, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। IMD ने 5 जनवरी के लिए कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री की गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 5 January 2026, 9:10 AM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"उत्तर प्रदेश में सर्दी और कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। नए साल की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है और ठंड ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। (Img: Google)
2 / 5 \"Zoom\"बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के चलते ठिठुरन और गलन काफी बढ़ गई है। खासकर पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्रों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। पछुआ हवाओं और कोहरे के कारण दिन के समय भी ठंड का अहसास बना हुआ है। (Img: Google)
3 / 5 \"Zoom\"मौसम विभाग ने सोमवार को 13 से अधिक जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही करीब 22 जिलों में शीत दिवस की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है, जहां दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रह सकता है। हालात को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। IMD का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।  (Img: Google)
4 / 5 \"Zoom\"5 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में भी कुछ स्थानों पर कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। बीते दिन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के कारण तापमान और गिर गया। लगातार कोहरा और धूप न निकलने से दिन में भी कंपकंपी महसूस की गई।  (Img: Google)
5 / 5 \"Zoom\"मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। इसके बाद प्रदेश भर में शीतलहर का प्रभाव और तेज हो सकता है। आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में हरदोई में सबसे कम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि कई जिलों में दृश्यता लगभग शून्य रही।  (Img: Google)

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 5 January 2026, 9:10 AM IST

Advertisement
Advertisement