हिंदी
इजरायली सेना का बड़ा दावा (Img- Internet)
Tehran: अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान की जंग का आज छठा दिन है। इस बीच भारत ने पहली बार ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त किया। तनावपूर्ण स्थिति के बीच क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े उपाय लागू किए गए हैं। ऐसे में इजरायल का बड़ा बयान सामने आया है, जिससे पूरी दुनिया में तहलका मच गया है।
इजराइली सेना ने कहा है कि ईरान ने इजराइल की ओर मिसाइलें दागी हैं। इसके जवाब में एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय किया गया है। सेना ने नागरिकों को चेतावनी दी कि अलर्ट मिलने पर सुरक्षित शेल्टर या संरक्षित स्थानों में चले जाएं और अगले आदेश तक वहीं रहें।
ईरान ने ड्रोन और मिसाइलों के माध्यम से चार देशों में हमले किए हैं। रिपोर्टों के अनुसार पहली बार अजरबैजान पर भी हमला हुआ। अबू धाबी में एयर डिफेंस ने ड्रोन और मिसाइलों को रोक लिया, लेकिन मलबे से छह लोग घायल हुए। इनमें पाकिस्तान और नेपाल के नागरिक भी शामिल हैं।
ईरान की जवाबी कार्रवाई तेज (Img- Internet)
Iran-Israel War: इजरायल-ईरान जंग के चलते भारत को नहीं होगी तेल की किल्लत, ये है देश की तैयारी
कतर की राजधानी दोहा में भी ईरानी मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट किया। मिसाइलों को रोकने के बाद तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं और आसमान में धुआँ दिखाई दिया। अधिकारियों ने लोगों से संयम बनाए रखने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की।
ईरान का पलटवार तेज, दोहा में तीन धमाकों से सनसनी, अमेरिकी दूतावास इलाके से लोगों को हटाया गया
इस संघर्ष से मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है। दोनों पक्षों की जवाबी कार्रवाई और मिसाइल हमलों के चलते नागरिक सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति पर गंभीर चिंता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा रहा है।
Location : Tehran
Published : 5 March 2026, 6:54 PM IST