Car AC Tips: आपकी एक गलती कार का माइलेज घटा रही है, जानिए AC चलाने का सही तरीका

गर्मियों में कार का AC सही तरीके से चलाना बेहद जरूरी है। गलत इस्तेमाल से माइलेज घटता है और इंजन पर दबाव बढ़ता है। जानिए आसान टिप्स जिनसे आपकी कार जल्दी ठंडी होगी, ईंधन बचेगा और परफॉर्मेंस भी बेहतर रहेगा।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 30 April 2026, 9:21 AM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"गर्मियों के मौसम में कार में बैठते ही AC ऑन करना आम बात है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल न करना आपकी कार के माइलेज और इंजन की सेहत पर असर डाल सकता है। धूप में खड़ी कार के अंदर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, ऐसे में तुरंत AC फुल स्पीड पर चलाना सही तरीका नहीं माना जाता। (Img- Internet)
2 / 5 \"Zoom\"विशेषज्ञों के अनुसार, कार स्टार्ट करने के बाद सबसे पहले सभी शीशे नीचे करके 1 से 2 मिनट तक ब्लोअर फैन चलाना चाहिए, ताकि अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाए। इसके बाद शीशे बंद करके AC चालू करें। इससे कंप्रेसर पर अचानक दबाव नहीं पड़ता और केबिन जल्दी ठंडा होता है। (Img- Internet)
3 / 5 \"Zoom\"कई लोग मानते हैं कि AC को कम स्तर पर चलाने से पेट्रोल की बचत होती है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। अगर आपकी कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल है तो तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखना बेहतर होता है। वहीं, मैनुअल AC में ब्लोअर को 2 या 3 स्तर पर और कूलिंग को मीडियम रखना चाहिए। बहुत कम तापमान सेट करने से कंप्रेसर लगातार चलता रहता है, जिससे माइलेज कम हो जाता है। (Img- Internet)
4 / 5 \"Zoom\"Re-circulation Mode का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद होता है। यह बाहर की गर्म हवा को रोककर अंदर की ठंडी हवा को ही सर्कुलेट करता है, जिससे AC की क्षमता बढ़ती है और ईंधन की बचत होती है। (Img- Internet)
5 / 5 \"Zoom\"इसके अलावा, AC चलाते समय कार के सभी शीशे और दरवाजे पूरी तरह बंद होने चाहिए। गंदा AC फिल्टर भी कूलिंग को प्रभावित करता है, इसलिए समय-समय पर उसकी सफाई या बदलाव जरूरी है। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप गर्मियों में बेहतर कूलिंग के साथ-साथ अपनी कार का माइलेज भी बढ़ा सकते हैं। (Img- Internet)

Location :  New Delhi

Published :  30 April 2026, 9:21 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement