हिंदी
IPS ईशा सिंह 2021 बैच की अधिकारी हैं और अपने कड़क और सख्त अंदाज के लिए लोगों में लेडी सिंघम के नाम से प्रसिद्ध हैं। उनका हाल ही में पुडुचेरी से दिल्ली ट्रांसफर हुआ है।
कौन है आईपीएस ईशा सिंह
New Delhi: IPS ईशा सिंह 2021 बैच की अधिकारी हैं और अपने कड़क और सख्त अंदाज के लिए लोगों में लेडी सिंघम के नाम से प्रसिद्ध हैं। उनका हाल ही में पुडुचेरी से दिल्ली ट्रांसफर हुआ है। ट्रांसफर की वजह पिछले महीने पुडुचेरी में हुई अभिनेता विजय की रैली थी, जहां भीड़ नियंत्रण के दौरान उन्होंने तमिलगा वेत्त्री कजगम (TVK) के नेता बुस्सी आनंद का सामना किया। उनका यह साहसी और अनुशासित अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद उन्हें दिल्ली में नई पोस्टिंग दी गई।
ईशा का जन्म 1998 में मुंबई में हुआ। वे एक प्रतिष्ठित और शिक्षित परिवार से आती हैं। उनकी मां आभा सिंह, देश की जानी-मानी वकील हैं, और पिता योगेश प्रताप सिंह 1985 बैच के IPS अधिकारी रह चुके हैं।
इलेक्ट्रिक कार खरीदारों की बल्ले-बल्ले, EV पर सरकार दे रही है बड़ा ऑफर; जानें कीमत
ईशा का परिवार कानून और पुलिस सेवा से गहरे जुड़ा हुआ है। उनके पिता अपने समय में सख्त IPS अधिकारी रहे, जिनकी पोस्टिंग अक्सर बदलती रहती थी। इसी वजह से उन्होंने बाद में पद से इस्तीफा दे दिया। ईशा की मां भी सरकारी सेवा में रही हैं और भारतीय डाक सेवा में कार्यरत थीं, लेकिन बाद में उन्होंने कानून की प्रैक्टिस को चुना। इसके अलावा, ईशा के नाना भी पुलिस अधिकारी थे। इस परिवारिक पृष्ठभूमि ने ईशा के पेशेवर और अनुशासित व्यक्तित्व को आकार दिया।
ईशा बचपन से ही पढ़ाई और अनुशासन में बेहद सक्षम रही हैं। उन्होंने अपने पिता की तरह IPS बनने का सपना देखा और मां से प्रेरित होकर कानून की पढ़ाई भी की। UPSC की तैयारी में उन्हें पहले अटेंप्ट में सफलता नहीं मिली, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया 133वीं रैंक हासिल की। इसके बाद उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में हुआ।
पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की जमानत पर फैसला टला, वाराणसी कोर्ट ने तय की अगली सुनवाई
आज IPS ईशा सिंह को उनके साहस, अनुशासन और कड़क अंदाज के लिए लेडी सिंघम के नाम से जाना जाता है। उनके नेतृत्व और हिम्मत की वजह से लोग उन्हें प्रेरणा के रूप में देखते हैं। पुडुचेरी रैली में भीड़ नियंत्रण का उनका तरीका और कानून के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने यह साबित कर दिया कि कानून के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता।