
कहीं बारिश, कहीं उमस (Img: Google)
New Delhi: देशभर में मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। एक ओर पहाड़ी राज्यों में मानसून की बारिश अब भी जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे मैदानी इलाकों में बारिश रुकने के बाद उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम से जुड़ी अहम भविष्यवाणी की है।
राजधानी दिल्ली में फिलहाल बारिश का दौर थमा हुआ है, जिससे तापमान में इज़ाफा हो रहा है। 10 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों में दिल्ली में पारा और चढ़ेगा, जिससे उमस और भी अधिक महसूस की जाएगी।
मौसम का बदला मिजाज
उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर जरूर पड़ा है, लेकिन बारिश की संभावना अब भी बनी हुई है। खासकर पूर्वी यूपी के जिलों में 11 सितंबर से भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। बीते 24 घंटों में तराई क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम कुछ हद तक सुहावना हो गया। हालांकि राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और हवा में नमी के कारण उमस से राहत नहीं मिल रही।
Weather Update: आज कहां होगी झमाझम बारिश, देखें कहीं आपका शहर तो लिस्ट में नहीं
बिहार में 13 सितंबर तक हल्की से भारी बारिश की संभावना है। पटना में 10 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रांची में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 22 डिग्री रहा।
राजस्थान में अगले चार दिनों तक मानसून सक्रिय बना रहेगा। हालांकि, नया वेदर सिस्टम नहीं बन रहा है, इसलिए बारिश छिटपुट ही होने की उम्मीद है। जयपुर में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और बारिश की संभावना कम है। वहीं गुजरात में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
Delhi Weather Update: दिल्ली में आज सूखा या पड़ेगी बारिश? जानें मौसम विभाग ने क्या कहा
पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में 11 से 14 सितंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। इससे स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Location : New Delhi
Published : 10 September 2025, 7:17 AM IST