Weather Update: दिसंबर की पहली सुबह कड़ाके की ठंड; साइक्लोन दितवाह का 5 राज्यों में कहर

दिसंबर की पहली सुबह कड़ाके की ठंड से शुरु हुई। पिछले 24 घंटे में अमृतसर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में पारा 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान का पूर्वी हिस्सा और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी रात का तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 1 December 2025, 6:22 AM IST
google-preferred

New Delhi: उत्तर भारत में दिसंबर की पहली सुबह कड़ाके की ठंड से शुरु हुई। पिछले 24 घंटे में अमृतसर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में पारा 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान का पूर्वी हिस्सा और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी रात का तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। कई जगहों पर सामान्य से 1.6-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम रहा। उत्तर भारत के कई राज्यों सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा है. गंगा के मैदानी भागों में कोहरे की प्रभाव से विजिबिलिटी काफी प्रभावित हुए।

दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी राज्यों, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, के ऊंचे इलाकों में हाल ही में भारी बर्फबारी हुई है, जिससे पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जगहों पर तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे चला गया है।

Weather Update: पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर! Cyclone Ditvaah की दस्तक से तटीय राज्य में हाई अलर्ट

गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग (कश्मीर), लाहौल-स्पीति, किन्नौर, मनाली, शिमला, कुफरी (हिमाचल प्रदेश), और औली, केदारनाथ घाटी, चोपता (उत्तराखंड) जैसे क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान -10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे नदी-नाले जमने लगे हैं। केदारनाथ में तो तापमान -14°C दर्ज किया गया है।

चक्रवात 'दितवाह' का असर

वहीं, चक्रवात 'दितवाह' का असर दक्षिण भारत तक ही सीमित है, जहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, और उत्तरी राज्यों में इसका सीधा प्रभाव नहीं है। उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के समानांतर लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और बुधवार सुबह तक और कमजोर होने की संभावना है। कराईकल और चेन्नई में डापलर मौसम रडार द्वारा निगरानी की जा रही है। कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू और रानीपेट जिलों में कुछ बारिश हो सकती है।

Weather Update: कश्मीर-हिमाचल में माइनस में गया पारा; अब कोहरे का साथ दिल्ली और यूपी बढ़ेगी ठिठुरन

तूफान दितवाह के भारत तक पहुंचते ही हमारी राहत और आपदा प्रबंधन टीमों ने किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली। हालांकि, इस तूफान का रूट तय हो गया था कि भारतीय पूर्वी तट के पैरेलेल होते हुए गुजरेगा, हुआ भी ऐसा. सोमवार को ये चक्रवाती तूफान दितवाह तामिलनाडु और पुडुचेरी के तट से पैरेलेल गुजरते हुए एक डिप डिप्रेशन में बदल गया।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 1 December 2025, 6:22 AM IST