Bengal Violence: शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- ‘मेरे PA की हत्या सोची-समझी साजिश, रेकी के बाद किया गया प्री-प्लान्ड मर्डर’

शुभेंदु अधिकारी ने अपने PA चंद्रनाथ रथ की हत्या को 'प्री-प्लान्ड मर्डर' बताया। बंगाल हिंसा में अब तक 3 मौतें, 200 केस दर्ज और 433 गिरफ्तार। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Updated : 7 May 2026, 5:48 AM IST

Kolkata: पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में अपने निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या पर भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शुभेंदु ने इस वारदात को एक 'सोची-समझी साजिश' और 'प्री-प्लान्ड मर्डर' करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि हत्या से पहले दो-तीन दिनों तक इलाके की रेकी की गई थी। राज्य में चुनाव नतीजों के बाद भड़की हिंसा ने अब एक भयावह रूप ले लिया है, जिसमें अब तक चंद्रनाथ रथ समेत तीन और लोगों की जान जा चुकी है।

साजिश के तहत सिर में मारी गोली

शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। बुधवार रात जब चंद्रनाथ दोहारिया इलाके से गुजर रहे थे, तब 4-5 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उनके सिर में गोलियां मारकर हत्या कर दी। शुभेंदु के अनुसार, पुलिस को जांच के दौरान कुछ अहम सबूत मिले हैं जो इस ओर इशारा करते हैं कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं बल्कि एक टारगेट किलिंग थी।

Fatehpur News: बहुआ के शास्त्री नगर में चोरों का तांडव, बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी पार

भाजपा का कड़ा रुख

घटना के बाद से ही भाजपा नेतृत्व आक्रामक है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं को घटना की पूरी जानकारी दे दी है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि "अब भाजपा यहाँ के गुंडों का सफाया करने का काम शुरू करेगी।" केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और कई भाजपा विधायक पहले ही मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा चुके हैं।

Hamirpur News: हमीरपुर में बड़ा हादसा, यमुना में डूबी 8 लोगों से भरी नाव; चीख-पुकार के बीच तलाश शुरू

हिंसा की आग में झुलस रहा बंगाल

चुनाव नतीजों के बाद बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाएं थम नहीं रही हैं। पुलिस ने अब तक राज्य भर में करीब 200 मामले दर्ज किए हैं। हिंसा को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर गिरफ्तारियां की जा रही हैं, लेकिन मुख्य विपक्षी दल का आरोप है कि प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहा है।

Location :  Kolkata

Published :  7 May 2026, 5:48 AM IST