

केरल में राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है। पहले कांग्रेस ने भाजपा सांसद सुरेश गोपी के खिलाफ गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, अब भाजपा ने पलटवार करते हुए वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के खिलाफ शिकायत दी है। भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष मुकुंदन पल्लियारा ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी तीन महीनों से क्षेत्र में नहीं दिखीं और चूरलमाला आपदा के समय भी मौजूद नहीं थीं। वायनाड एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, लेकिन उनकी समस्याओं को लेकर सांसद की कोई सक्रियता नहीं दिखी। भाजपा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (सोर्स गूगल)
New Delhi: केरल की राजनीति में इन दिनों "गुमशुदगी" का मुद्दा छाया हुआ है। पहले कांग्रेस की छात्र इकाई केरल स्टूडेंट यूनियन (KSU) ने त्रिशूर से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के खिलाफ निर्वाचन क्षेत्र से गायब रहने की शिकायत दर्ज कराई। अब इसके जवाब में भाजपा ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के खिलाफ वायनाड से लापता रहने पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।
भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंदन पल्लियारा ने वायनाड जिला पुलिस प्रमुख को सौंपी शिकायत में कहा है कि प्रियंका गांधी पिछले तीन महीनों से क्षेत्र में दिखाई नहीं दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि चूरलमाला में आई भीषण आपदा, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए, उस दौरान भी सांसद मौके पर नहीं पहुंचीं। वायनाड राज्य का सबसे बड़ा आदिवासी बहुल क्षेत्र है, लेकिन वहां की समस्याओं को लेकर सांसद की कोई सक्रियता नहीं रही।
पल्लियारा ने पुलिस से आग्रह किया है कि इस शिकायत को संज्ञान में लेकर प्रियंका गांधी का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
Maharajganj News: जनता हॉस्पिटल पर ACMO का शिकंजा; भारी अनियमितताओं के बीच पंजीकरण रद्द
यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब KSU ने त्रिशूर ईस्ट पुलिस में सुरेश गोपी के खिलाफ यह आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी कि वह दो महीने से किसी भी स्थानीय कार्यक्रम में नजर नहीं आए हैं। KSU का कहना है कि छत्तीसगढ़ में मलयाली ननों की गिरफ्तारी के मुद्दे को सुरेश गोपी ने नजरअंदाज किया और तब से वह क्षेत्र से गायब हैं। KSU के त्रिशूर अध्यक्ष गोकुल गुरुवायुर के अनुसार, स्थानीय प्रशासन और सुरेश गोपी के कार्यालय से संपर्क की कोशिशें नाकाम रहीं।
गौरतलब है कि यह मामला अब दोनों प्रमुख दलों — कांग्रेस और भाजपा — के बीच एक नए राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय बन गया है।
नैनीताल में मौसम विभाग का रेड अलर्ट, 12 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी घोषित