PM Modi On Iran-Isreal War: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर पीएम मोदी का लोकसभा में संबोधन, जानिये खास बातें

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण चरम पर पहुंचे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं। पढ़िये क्या-क्या बोल रहे हैं पीएम मोदी

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 23 March 2026, 2:05 PM IST

New Delhi: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध को लेकर पहले दिन से ही विपक्षी दल सरकार पर हमलावर नजर आये और पीएम मोदी से लगातार जवाब मांगते रहे। मीडिल ईस्ट में चरम पर पहुंचे तनाव के बीच अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं।

पीएम मोदी इस युद्ध पर भारत का पक्ष रखने के साथ ही तनाव के कारण एलपीजी समेत पेट्रो पदार्थों की आपूर्ति, युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे भारतीयों के लिये चलाये जा रहे रेसक्यू ऑपरेशन समेत कई संबंधित मुद्दों पर जानकारी दे रहे हैं।

युद्ध के बीच भारतीयों की सुरक्षित वापसी

प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि अब तक 3 लाख से अधिक भारतीयों को सुरक्षित भारत वापस लाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जहां भी भारतीय नागरिक फंसे हैं, उन्हें निकालने के लिए विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अभी भी खाड़ी देशों में 1 करोड़ से अधिक भारतीय मौजूद हैं, जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है।

संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्ष लगातार सरकार से इस मुद्दे पर जवाब मांग रहा था। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत किसी भी वैश्विक संकट के समय अपने नागरिकों को अकेला नहीं छोड़ता। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है और विदेश मंत्रालय लगातार संबंधित देशों के संपर्क में है।

ऊर्जा आपूर्ति पर सरकार की तैयारी

युद्ध के कारण तेल और गैस की आपूर्ति पर पड़ने वाले असर को लेकर भी प्रधानमंत्री ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले भारत 27 देशों से तेल आयात करता था, लेकिन अब यह संख्या बढ़ाकर 41 देशों तक कर दी गई है। इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हुई है और किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम हुई है।

तेल भंडार और भविष्य की रणनीति

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत के पास इस समय लगभग 53 लाख मीट्रिक टन का रणनीतिक तेल भंडार मौजूद है। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों पर भी तेजी से काम कर रही है, ताकि वैश्विक संकटों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर कम से कम पड़े।

जानिये संबोधन की खास बातें....

  • लोकसभा में बोले पीएम मोदी- घरेलू LPG का उत्पादन बढ़ाया गया है। हमारी कोशिशें हैं कि तेल और गैस जहां से भी मिले, ले लिया जाये।
  • पीएम मोदी बोले- मीडिल एशिया तनाव के बीच भारत शॉर्ट टर्म और लांग टर्म प्लान पर काम कर रहा है।
  • पश्चिम एशिया तनाव को लेकर लोकसभा में बोले पीएम मोदी- किसी भी आपात स्थित के लिये देश पूरी तरह तैयार है। देश में खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण मौजूद है।
  • भारत हमेशा मानवता के हित और शांति के पक्ष में आवाज उठाता रहा है। भारत का प्रयास सभी पक्षों को शांतिपूर्ण समाधान के लिये प्रोत्साहित करना है। मैने दुनिया के नेताओं से तनाव कम करने की अपील की है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 23 March 2026, 2:05 PM IST