Petrol-Diesel Price Alert: आपके शहर में क्या है आज फ्यूल का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर हमेशा चर्चा होती है। आज की स्थिति स्थिर है, लेकिन पश्चिम एशिया में तनाव और वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता ने विशेषज्ञों को सतर्क कर दिया है। सरकार की एक्साइज ड्यूटी कटौती ने तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा दिया है। जानिए शहरवार रेट्स और संभावित बदलाव।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 3 April 2026, 11:32 AM IST
google-preferred

New Delhi: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर हमेशा उपभोक्ताओं की निगाहें तंगी रहती हैं। 3 अप्रैल 2026 को तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने फिलहाल कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और मुद्रा विनिमय दरों में बदलाव जारी है, लेकिन भारत में कीमतों की स्थिरता उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।

अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल का बाजार स्थिर

पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच चल रहे संघर्ष ने अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार को अस्थिर कर रखा है। होर्मुज स्ट्रेट के जरिए तेल की शिपमेंट में संभावित रुकावट की आशंकाओं ने वैश्विक तेल आपूर्ति पर दबाव बढ़ा दिया है। इस मार्ग से दुनिया के कुल तेल आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत गुजरता है।

एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये की कटौती

सरकार ने हाल ही में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये की कटौती की है। इससे तेल कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी कीमतों का भार स्वयं उठाना पड़ रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के अनुसार, कंपनियों को पेट्रोल पर लगभग 24 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 104 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ा ऐलान! पेट्रोकेमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी में पूरी छूट, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में क्या होगा असर?

देखें अपने शहर के ताजा रेट

देश के प्रमुख शहरों में आज की कीमतें इस प्रकार हैं-

  • नई दिल्ली: पेट्रोल - 94.77 रुपये, डीजल - 87.67 रुपये
  • मुंबई: पेट्रोल - 103.54 रुपये, डीजल - 90.03 रुपये
  • कोलकाता: पेट्रोल - 105.45 रुपये, डीजल - 92.02 रुपये
  • चेन्नई: पेट्रोल - 100.80 रुपये, डीजल - 92.39 रुपये
  • बेंगलुरु: पेट्रोल - 102.92 रुपये, डीजल - 90.99 रुपये
  • लखनऊ: पेट्रोल - 94.65 रुपये, डीजल - 87.76 रुपये
  • पोर्ट ब्लेयर: पेट्रोल - 82.46 रुपये, डीजल - 78.05 रुपये
  • जयपुर: पेट्रोल - 104.88 रुपये, डीजल - 90.36 रुपये
  • पटना: पेट्रोल - 105.18 रुपये, डीजल - 92.04 रुपये

LPG Price : 14 KG सिलेंडर पर सरकार कितना खर्च करती है? जानिए हर सिलेंडर पर कितना नुकसान

विशेषज्ञों का कहना है कि उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिलेगी, लेकिन वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव किसी भी दिन कीमतों में हलचल ला सकते हैं। इसलिए आम जनता को बाजार की खबरों पर नजर बनाए रखनी होगी।

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 3 April 2026, 11:32 AM IST

Advertisement