CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने को लेकर विपक्ष लामबंद, अखिलेश यादव ने साफ किया रुख

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी इस प्रस्ताव के पक्ष में है क्योंकि चुनाव आयोग उनकी शिकायतों को सुन ही नहीं रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली हुई और प्रशासनिक अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 13 March 2026, 6:15 PM IST
google-preferred

New Delhi: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने को लेकर विपक्ष ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। विपक्ष की ओर से उन्हें पद से हटाने के प्रस्ताव पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने खुलकर समर्थन जताया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी इस प्रस्ताव के पक्ष में है क्योंकि चुनाव आयोग उनकी शिकायतों को सुन ही नहीं रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली हुई और प्रशासनिक अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया।

सपा प्रमुख के मुताबिक उपचुनाव के दौरान “पूरी तरह से चुनाव लूटा गया” और इसके कई दृश्य कैमरों में कैद हैं, लेकिन इसके बावजूद चुनाव आयोग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

“पुलिस ने ड्रेस बदलकर डाले वोट”

अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों ने वर्दी बदलकर मतदान किया। उनका दावा है कि उनके पास इस संबंध में जानकारी मौजूद है और इसे संसद में उठाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ जिलों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पर भी गंभीर आरोप हैं। अखिलेश यादव के अनुसार, “हमें जानकारी है कि डीएम और एसपी ने पैसे लेकर चुनाव परिणाम को प्रभावित किया और सरकार के पक्ष में नतीजे दिए।”

UP Crime: 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार, जानिये पूरा अपडेट

संसद में उठेगा मुद्दा

सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी इस पूरे मुद्दे को लोकसभा में उठाएगी और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग करेगी।

बता दें कि विपक्षी दलों ने ज्ञानेश कुमार को ‘पक्षपात और भेदभाव करने’ सहित अन्य आरोपों को लेकर पद से हटाने का प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस बुधवार (11 मार्च) को संसद के दोनों सदनों में सौंप दिए। सूत्रों के हवाले से बताया कि 130 लोकसभा सदस्यों और 63 राज्यसभा सदस्यों ने नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। सूत्रों ने कहा, इसमें इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के सदस्य शामिल हैं।

Ramnagar Crime: ड्यूटी पर जा रही महिला कर्मचारी पर अचानक हमला, इलाके में सनसनी

हालांकि चुनाव आयोग या संबंधित अधिकारियों की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विपक्ष की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर आने वाले दिनों में राजनीतिक माहौल और गर्म होने की संभावना बनी हुई है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 13 March 2026, 6:15 PM IST

Advertisement