Weather Alert: दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, यूपी का भी मौसम सुहावना, जानें पूरा अपडेट

दिल्ली-NCR और यूपी में सोमवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और घने बादलों के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के चलते दिन में ही अंधेरा छा गया और विजिबिलिटी कम होने से रफ्तार थम गई।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 10 August 2026, 4:44 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली-NCR के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का भी मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच सोमवार दोपहर अचानक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। इस बारिश का असर राजधानी के साथ-साथ NCR के कई इलाकों में भी दिखा। जहां बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी हो गई। इसके साथ ही दिल्ली- NCR में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश से दिन में छाया अंधेरा

सोमवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और बादलों की वजह से कई इलाकों में दिन में भी अंधेरा और उदासी भरा माहौल बन गया। हाईवे और मुख्य सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी; दिन होने के बावजूद कई लोग हेडलाइट जलाकर गाड़ी चलाते दिखे।

ये भी पढ़ें - गर्मी और उमस से मिलेगी राहत या बढ़ेगी आफत? IMD की चेतावनी से सहमे लोग, जानिए आपके यहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

गर्मी और उमस से राहत

लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, बारिश की वजह से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई। दिल्ली से सटे NCR शहरों में भी कई जगहों पर भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को खराब मौसम और ट्रैफिक जाम दोनों का सामना करना पड़ा।

हाल के दिनों में लगातार बारिश का दौर

दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर चल रहा है। 5, 6 और 7 अगस्त को हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। रविवार को भी दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें - यूपी में आसमानी आफत! 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, नदियों के उफान से जनजीवन बेहाल; पढ़ें मौसम का नया अपडेट

आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। 14 और 15 अगस्त को राजधानी के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने की उम्मीद है। 14 अगस्त को पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जबकि 15 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में, दिल्ली-NCR के लोगों को आने वाले दिनों में बदलते मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  10 August 2026, 4:38 PM IST

Advertisement