हिंदी
चुनाव आयोग के समर्थन में आए 42 पूर्व जज (Img: Pinterest)
New Delhi: कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन द्वारा आज देश भर के जनपद मुख्यालयों में एसआईआर में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन के बीच एक बड़ी खबर है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग लेकर हो रहे इस प्रदर्शन के बीच देश के 42 पूर्व जजों ने भारतीय निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। 42 जजों द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र में चुनाव आयोग का समर्थन किया गया है।
पूर्व जजों ने अपने इस खुले पत्र में बकायदा चेतावनी भी जारी की है। जजों ने इस पत्र में सख्त भाषा का प्रयोग किया है और चुनाव आयोग को कमजोर करने की कोशिशों के खिलाफ चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही बिना किसी ठोस प्रमाण के "वोट चोरी" के आरोपों पर सवाल खड़े किये हैं।
राहुल-प्रियंका के समर्थन में गूंजे नारे, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी
#RahulGandhi #Congress #ElectionCommission #GyaneshKumar #DynamiteNews @INCIndia @RahulGandhi @DelhiPolice https://t.co/wKeKRCEdn9
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 8, 2026
पूर्व जजों ने अपने पत्र में चुनाव आयोग, न्यायपालिका और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के लगातार चल रहे अभियान पर गहरी चिंता जताई है।
DN Exclusive: दिल्ली के कनॉट प्लेस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मेजबानी में इंडिया ब्लॉक के लंच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इलाके के प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। लंच कार्यक्रम के बीच कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक और जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
@INCIndia @INCDelhi @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi #INDIABloc #Delhi #JantarMantar #CEC #ECI #MallikarjunKharge #Congress #ConnaughtPlace
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 8, 2026
जजों ने चेतावनी दी है कि संवैधानिक संस्थाओं को बार-बार चोर और मिलीभगत वाला बताने से लोकतंत्र में जनता का भरोसा कम हो सकता है। पूर्व जजों ने अपने पत्र में कहा है कि संस्थाओं की आलोचना करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उन्हें बदनाम करना नहीं। पूर्व जजों ने वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) का बचाव किया है और इस बात पर जोर दिया है कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है जिसका मकसद साफ और सही वोटर लिस्ट सुनिश्चित करना है।
Location : New Delhi
Published : 8 October 2026, 4:29 PM IST