हिंदी
New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस से इस वक्त एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पुलिस की टीमें बैंक परिसर में पहुंचकर अंदर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं।
सबसे अहम बात यह है कि यह धमकी 10 नवंबर को मिली है, जिसे लाल किले पर हुए कार ब्लास्ट की पहली बरसी के तौर पर भी देखा जा रहा है। पिछले साल 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट के पास एक कार में विस्फोट हुआ था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे। ऐसे में राजधानी के बेहद व्यस्त इलाके में बैंक को मिली इस धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
फिलहाल धमकी किसने दी और इसके पीछे क्या मकसद है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज किए बिना जांच कर रही है। हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
आखिर बैंक को धमकी किसने दी? क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है या फिर दहशत फैलाने की कोशिश? कनॉट प्लेस में इस वक्त क्या हालात हैं और सुरक्षा एजेंसियां क्या कदम उठा रही हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए देखिए हमारी यह खास वीडियो रिपोर्ट।
Location : New Delhi
Published : 10 November 2026, 2:57 PM IST