हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest )
New Delhi: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से NEET UG Counselling 2026 के पहले राउंड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 5 अगस्त 2026 से शुरू हो रही है। MBBS, BDS समेत 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AIQ), केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, AIIMS, JIPMER और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज व्यवस्थित करके रखने की सलाह दी गई है। आवेदन के दौरान किसी भी जानकारी में गलती होने या दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर परेशानी हो सकती है। सीट आवंटन के बाद कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय मूल दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।
उम्मीदवारों को NEET UG 2026 एडमिट कार्ड, रिजल्ट या रैंक लेटर, कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाणपत्र, कक्षा 12 की मार्कशीट व उत्तीर्ण प्रमाणपत्र तैयार रखना चाहिए। इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी जैसे वैध फोटो पहचान पत्र की जरूरत पड़ सकती है।
युद्ध के भारी खर्च से टूटी कमर! क्यों हर हाल में ईरान से डील करने को मजबूर हुए डोनाल्ड ट्रंप?
उम्मीदवार आवेदन में इस्तेमाल किए गए फोटो के समान पासपोर्ट साइज फोटो भी तैयार रखें। सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जरूरी है, क्योंकि OTP और काउंसलिंग से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट इन्हीं माध्यमों से मिलेंगे। रजिस्ट्रेशन शुल्क के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रखें।
रजिस्ट्रेशन करते समय नाम, जन्मतिथि, श्रेणी और अन्य व्यक्तिगत जानकारी प्रमाणपत्रों के अनुसार ही भरें। आवेदन जमा करने से पहले यह भी जांच लें कि सभी दस्तावेजों में दर्ज जानकारी एक-दूसरे से मेल खाती हो। MCC का सूचना बुलेटिन ध्यान से पढ़ने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
SC/ST उम्मीदवारों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाणपत्र रखना होगा। OBC-NCL उम्मीदवारों के पास केंद्र सरकार के निर्धारित प्रारूप में प्रमाणपत्र होना चाहिए और वे क्रीमी लेयर में नहीं होने चाहिए। EWS उम्मीदवारों को आय एवं संपत्ति प्रमाणपत्र और PwD उम्मीदवारों को MCC के मेडिकल असेसमेंट बोर्ड द्वारा जारी पात्रता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवार को संबंधित मेडिकल, डेंटल या नर्सिंग कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान मूल दस्तावेजों के साथ उनकी सत्यापित फोटोकॉपी भी साथ रखना जरूरी होगा। OCI, PIO या विदेशी नागरिक उम्मीदवारों को संबंधित श्रेणी के अतिरिक्त दस्तावेज भी प्रस्तुत करने पड़ सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 5 August 2026, 12:39 PM IST