हिंदी
मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान तनाव (Img- Internet)
Murshidabad: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान के बीच मुर्शिदाबाद जिले में तनाव की स्थिति बन गई। यहां नवादा क्षेत्र में पहुंचे हुमायूं कबीर को लोगों ने घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की ।
जानकारी के अनुसार, हुमायूं कबीर जब क्षेत्र में पहुंचे तो बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनका घेराव कर लिया। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और नारेबाजी तेज हो गई।
इसी बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) और हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर धक्का-मुक्की भी हुई।
West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के बीच बमबारी, कई घायल, इलाके में तनाव
स्थिति बिगड़ने पर दोनों पक्षों के समर्थकों की सुरक्षाकर्मियों से भी धक्का-मुक्की हुई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था, लेकिन हालात को नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी।
बवाल बढ़ता देख CRPF ने हुमायूं कबीर को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
हुमायूं कबीर ने आरोप लगाया कि नई पार्टी बनाने के बाद उनके खिलाफ राजनीतिक माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के कई उम्मीदवारों को पैसे देकर तोड़ा गया और 25–26 उम्मीदवार TMC में शामिल हो गए हैं।
बंगाल में महामुकाबला: नंदीग्राम से डोमकल तक…किसके सिर सजेगा ताज, किसकी टूटेगी सियासी बादशाहत?
कबीर ने यह भी कहा कि TMC टिकट बेच रही है और उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को पैसे देकर खरीदा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी की “B टीम” नहीं है और वे पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं।
Location : Murshidabad
Published : 23 April 2026, 11:09 AM IST