कई दिनों बाद दिल्ली में बारिश की एंट्री, अगले 8 घंटे बेहद भारी, 17 राज्यों में आसमान से बरसेगी आफत; IMD का रेड अलर्ट

मानसून का महा-खतरा! अगले 8 घंटों में 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट। दिल्ली में उमस के बाद राहत, तो यूपी-बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल में बाढ़-भूस्खलन का बड़ा संकट। जानिए अपने शहर का हाल और IMD की ताजा चेतावनी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 20 July 2026, 8:30 AM IST
google-preferred

New Delhi: देशभर में मानसून ने अब बेहद खतरनाक रूप ले लिया है। एक तरफ जहां झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में यह बारिश आफत बनकर बरस रही है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 8 घंटों के भीतर देश के 17 राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का महा-अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो सकता है।

दिल्ली-NCR: सबसे गर्म रात के बाद राहत की बौछारें

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार की रात पिछले 5 सालों में जुलाई महीने की सबसे गर्म रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उमस से परेशान दिल्ली-NCR के लोगों के लिए सोमवार की सुबह राहत लेकर आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी।

यूपी वाले रहें सावधान! मानसून का तांडव शुरू, 22 जिलों में महाबारिश और 70 की रफ्तार से आंधी की चेतावनी

यूपी-बिहार: 25 जुलाई तक संभलकर रहने की सलाह

उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। यूपी में अगले 24 घंटों में व्यापक बारिश का अनुमान है, जबकि 23 से 25 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर समेत लगभग सभी जिलों में आज और कल (20-21 जुलाई) मूसलाधार बारिश होगी। प्रशासन ने लोगों को बिजली चमकने के दौरान खुले में न जाने की सलाह दी है।

पहाड़ों पर महा-संकट: हिमाचल और उत्तराखंड में रेड अलर्ट

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। उत्तराखंड में आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की जान जा चुकी है, जबकि भूस्खलन के कारण 2 नेशनल हाईवे समेत 84 सड़कें बंद हैं। देहरादून और ऋषिकेश समेत 10 जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी है। उधर, हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में आज और कल के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 20 से 26 जुलाई तक इन राज्यों में बरसेगा पानी; दिल्ली-NCR को भी मिलेगी राहत!

राजस्थान और जम्मू-कश्मीर: तेज हवाओं के साथ बरसेगा पानी

रेगिस्तानी राज्य राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में 25 जुलाई तक झमाझम बारिश का दौर चलेगा। मौसम विभाग ने यहां तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, जम्मू और अनंतनाग सहित 19 जिलों में 23 जुलाई तक मौसम बेहद खराब रहने वाला है।

पश्चिम बंगाल: अचानक बाढ़ का खतरा

पूर्वी भारत की बात करें तो पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और निचले इलाकों में अचानक बाढ़ (Flash Flood) आने की चेतावनी दी गई है। जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में अत्यंत भारी बारिश का अनुमान है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलभराव और बाढ़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Location :  New Delhi

Published :  20 July 2026, 8:30 AM IST

Related News

Advertisement