MCD Mayor Election: दिल्ली मेयर चुनाव के लिए BJP ने उतारे ये चेहरे, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली में महापौर चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। महापौर और उपमहापौर पदों के लिए बीजेपी ने अनुभवी चेहरों को उतारा है। आम आदमी पार्टी ने महापौर और उपमहापौर का चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। ऐसे में मुकाबला एकतरफा माना जा रहा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 April 2026, 2:34 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम में मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर संस्पेंस खत्म कर दिया है। पार्टी ने गुरुवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन उम्मीदवारों के नाम का एलान किया।

29 अप्रैल को निगम सदन की बैठक में महापौर, उपमहापौर और स्थाई समिति के तीन सदस्यों का चुनाव होगा। आम आदमी पार्टी ने अपने कोटे के स्थाई समिति के एक सदस्य के अन्य पदों के लिए अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। ऐसे में चुनाव  एकतरफा माना जा रहा है।

 UP Board Result Live Update: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट यहां करें चेक, जानिये परीक्षा परिणाम से जुड़े बड़े अपडेट

इनको बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने सस्पेंस खत्म कर करते हुए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, उप-महापौर पद के लिए मोनिका पंत को मैदान में उतारा गया है। बेगमपुर से पार्षद जय भगवान यादव को नेता सदन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जय भगवान यादव को स्थायी समिति का सदस्य बनाने का भी फैसला किया गया है। पहाड़गंज से पार्षद मनीष चढ्ढा को स्थायी समिति सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

तीन बार पार्षद रह चुके प्रवेश वाही को संगठन में अनुभवी और प्रभावशाली चेहरा माना जाता है। वे पूर्ववर्ती उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वर्तमान में नेता सदन की भूमिका निभा रहे थे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी नजदीकी और संगठनात्मक पकड़ ने उनकी दावेदारी को मजबूत बनाया।

पहलगाम हमले की बरसी पर अमेरिकी सांसद बोले ‘लश्कर-जैश पर नकेल कसे पाकिस्तान’

ये हैं उप महापौर पद की उम्मीदवार

भाजपा ने नेतृत्व ने आनंद विहार से पार्षद मोनिका पंत को उप महापौर पद का उम्मीदवार बनाया है, जबकि बेगमपुर से पार्षद जय भगवान यादव को नेता सदन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जय भगवान यादव को स्थायी समिति का सदस्य बनाने का भी फैसला किया गया है। इसके अलावा पहाड़गंज से पार्षद मनीष चढ्ढा को स्थायी समिति सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

Location :  New Delhi

Published :  23 April 2026, 2:34 PM IST

Advertisement