Mahalaya 2025: पीएम मोदी, अमित शाह और ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं, मां दुर्गा के स्वागत की तैयारी शुरू

महालय अमावस्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। यह दिन दुर्गा पूजा की शुरुआत का प्रतीक है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 21 September 2025, 1:35 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारत में महालय का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। यह दिन न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी बेहद खास माना जाता है। महालय अमावस्या, जिसे पितृ अमावस्या भी कहा जाता है, पितृ पक्ष के समापन और देवी पक्ष की शुरुआत का संकेत है। इस दिन से ही दुर्गा पूजा की तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू हो जाती हैं।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महालय की बधाई दी। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखते हुए कहा, “आप सभी को शुभो महालय की शुभकामनाएं! जैसे-जैसे दुर्गा पूजा के पवित्र दिन नजदीक आते हैं, वैसे-वैसे हमारे जीवन में प्रकाश और उद्देश्य का संचार हो। मां दुर्गा के आशीर्वाद से हम सभी को अटूट शक्ति, स्थायी आनंद और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो।”

पीएम मोदी का संदेश देशभर के भक्तों में ऊर्जा और सकारात्मकता भर गया। उन्होंने महालय को शक्ति और प्रेरणा का प्रतीक बताते हुए मां दुर्गा से आशीर्वाद की कामना की।

अमित शाह का संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “शुभो महालय! इस पावन अवसर पर मैं सभी को हार्दिक बधाई देता हूं। मां दुर्गा का असीम स्नेह हम सभी पर बना रहे और वह हर घर को आनंद, शक्ति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।”

उनके संदेश ने इस पर्व की सामाजिक और धार्मिक एकता को और मजबूती दी।

ममता बनर्जी ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी महालय के अवसर पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “जागो दुर्गा, जागो, दस अस्त्रों की धारिणी। तन, अगमनी और आह्वान के इस दिन, मैं आप सभी को महालय की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रायबरेली में सफाई कर्मियों का किया गया सम्मान

बंगाल में महालय का महत्व और भी ज्यादा होता है, क्योंकि यहां से ही दुर्गा पूजा की धूमधाम शुरू हो जाती है।

महालय का महत्व

महालया अमावस्या को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। खासतौर पर बंगाली समुदाय के लिए यह दिन दुर्गा पूजा की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन पितृ पक्ष का समापन होता है और देवी पक्ष की शुरुआत होती है। परंपरा के अनुसार, लोग अपने पूर्वजों को याद कर श्राद्ध और तर्पण करते हैं।

यह दिन पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है। मान्यता है कि महालय पर किए गए श्राद्ध से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार पर मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है।

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरबेस का किया दौरा, वायुसेना के जवानों से की खास मुलाकात

भक्तों में उत्साह

देशभर में भक्तों ने मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिरों और घरों में विशेष सजावट हो रही है। बंगाल समेत पूरे भारत में देवी के आगमन को लेकर माहौल भक्तिमय हो गया है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 21 September 2025, 1:35 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement