1 लाख 23 हजार रुपये किलो बिक रही है यह मिठाई, क्या आपने कभी देखी है ऐसी शाही पेशकश

जयपुर में दिवाली के मौके पर 'त्योहार अशर्फी' नाम की खास मिठाई चर्चा में है। सोने के सिक्के के आकार वाली इस मिठाई का एक पीस 9 ग्राम का है और कीमत 1,111 रुपये है। नौ पीस के बॉक्स की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 5 November 2026, 4:36 PM IST
google-preferred

Jaipur: दिवाली पर लोग अपनों को मिठाई और उपहार देते हैं, लेकिन राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस बार एक ऐसी मिठाई चर्चा में है, जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इस मिठाई का नाम 'त्योहार अशर्फी' है। खास बात यह है कि इसका एक पीस महज 9 ग्राम का है, लेकिन कीमत 1,111 रुपये रखी गई है। यानी एक किलो मिठाई की कीमत करीब 1 लाख 23 हजार रुपये बैठती है। अपनी अनोखी बनावट और कीमत के कारण यह मिठाई लोगों का ध्यान खींच रही है।

राजघरानों की परंपरा से आया मिठाई बनाने का विचार

जयपुर की मिठाई की दुकान की संस्थापक अंजलि जैन के मुताबिक, 'त्योहार अशर्फी' बनाने का विचार पुराने राजघरानों की परंपरा से लिया गया है। उनके अनुसार, राजा-महाराजाओं के दौर में सम्मान और खास भेंट के तौर पर सोने के सिक्के यानी अशर्फियां देने का चलन था। इसी परंपरा को नए अंदाज में मिठाई के रूप में पेश करने का फैसला किया गया। इसे सोने के सिक्के जैसी आकृति दी गई और नाम रखा गया 'त्योहार अशर्फी'। इसका मकसद पारंपरिक अशर्फी की अवधारणा को दिवाली के खास उपहार के रूप में सामने लाना है।

ये भी पढ़े: राजस्थान के झुंझुनूं में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण के दौरान करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत

9 ग्राम मिठाई की कीमत 1,111 रुपये

इस मिठाई की सबसे खास बात इसका वजन और कीमत है। एक 'त्योहार अशर्फी' का वजन 9 ग्राम है और इसकी कीमत 1,111 रुपये तय की गई है। वहीं, नौ अशर्फियों के एक बॉक्स की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। अंजलि जैन के अनुसार, 1,111 की संख्या को शुभ माना जाता है। इसी वजह से मिठाई की कीमत भी इसी संख्या के आधार पर तय की गई है। इस हिसाब से एक किलोग्राम 'त्योहार अशर्फी' की कीमत लगभग 1,23,000 रुपये होती है।

ये भी पढ़े: राजस्थान के चूरू में दर्दनाक सड़क हादसा, गोगामेड़ी दर्शन के लिए जा रहा था परिवार; 6 लोगों की मौत, मासूम बच्ची घायल

दिवाली पर खास उपहार के तौर पर पेश की गई मिठाई

'त्योहार अशर्फी' को खासतौर पर दिवाली के मौके पर उपहार के रूप में तैयार किया गया है। सोने के सिक्के जैसी इसकी बनावट इसे बाजार में मिलने वाली सामान्य मिठाइयों से अलग पहचान देती है। जयपुर में इस अनोखी मिठाई की कीमत और प्रस्तुति को लेकर लोगों के बीच चर्चा हो रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दिवाली के इस खास उपहार को मिठाई पसंद करने वाले लोग कितना पसंद करते हैं।

Location :  Jaipur

Published :  5 November 2026, 4:36 PM IST

Advertisement