Solar Panel: सोलर पैनल लगवाना पड़ेगा महंगा? जानें नए नियम

आप अपने घर की छत या बगीचे में सोलर पैनल लगवाते है तो अब आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी, क्योंकि सरकार ने इस सेक्टर में आत्मनिर्भरता के लिए नए नियम लागू किए है।

Updated : 1 June 2026, 9:51 PM IST
google-preferred

New Delhi: देश में आज से सोलर पैनल लगवाना महंगा हो गया है! देश के सोलर सेक्टर में बड़ा बदलाव लागू होने के बाद आप अपने घर की छत या बगीचे में सोलर पैनल लगवाते है तो अब आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।

नया नियम

देश की सोलर मैन्युफैक्चरिंग क्षमता मजबूत करने और चीन समेत अन्य देशों से आयात पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार ने नए नियम बनाए है। नए नियम के अनुसार, नेट मीटरिंग और ओपन एक्सेस व्यवस्था के तहत आने वाली सभी सोलर परियोजनाओं में अब केवल भारत में निर्मित सोलर सेल का ही उपयोग किया जाएगा।

AI से बढ़ते खतरे को रोकने के लिए RBI और वित्त मंत्रालय का बड़ा कदम! अब AI बनेगा ही हथियार

इंस्टॉलेशन लागत बढ़ेगी

सरकार के फैसले का असर उपभोक्ताओं और उद्योग दोनों पर पड़ सकता है। माना जा रहा है कि सोलर पैनल इंस्टॉलेशन की कुल लागत में 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। जिन कंपनियों का कारोबार अब तक आयातित सोलर सेल पर आधारित था, उन्हें भी नई व्यवस्था के अनुरूप बदलाव करने होंगे। नए नियम केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर भी लागू होगा।

सरकार का उद्देश्य घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना

व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों में लगाए जाने वाले सोलर सिस्टम पर भी नए नियम प्रभावी होंगे। सरकार का उद्देश्य घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना और भारत को सोलर उपकरण निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।

DN Exclusive: झाड़ू-पोछा करने वाली महिला बनी मंत्री! 37 साल की कलिता मांझी की संघर्ष से सत्ता तक की कहानी

सोलर पैनल कैसे बनता

पॉलिसिलिकॉन से सोलर पैनल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होती है। इसे पहले इंगट (Ingot) और फिर वेफर (Wafer) में बदला जाता है। इन्हीं वेफर्स से सोलर सेल तैयार किए जाते हैं। सोलर सेल सूर्य की रोशनी को बिजली में परिवर्तित करते हैं। कई सोलर सेल मिलकर एक सोलर मॉड्यूल या पैनल बनाते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  1 June 2026, 9:51 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement