IndiGo flight: दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट की Emergency Landing, हवा में अटकी यात्रियों की जान

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को बुधवार रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 17 July 2025, 2:45 AM IST
google-preferred

मंबई: दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को बुधवार रात एक इंजन फेल होने के कारण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद पायलट को प्लेन में  कुछ तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद पायलट ने रात करीब 9:25 बजे हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) को आपातकालीन स्थिति की सूचना दी थी। इसके बाद विमान की रात करीब 9:42 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ

इंडिगो की एक फ्लाइट 6E 6271 को शाम 7.30 बजे गोवा के लिए उड़ान भरना था. लेकिन, फ्लाइट करीब 45 मिनट देरी से रात 8.16 बजे दिल्ली से टेकऑफ हुई। इंडिगो की यह फ्लाइट एयरबस की A320-271N है।

सूत्रों के अनुसार दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट में उड़ाने के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि 16 जुलाई 2025 को दिल्ली से मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गोवा के लिए उड़ान भरते वक्त उड़ान संख्या 6E 6271 में तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद नियमों का पालन करते हुए विमान को डायवर्ट कर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई में उतारा गया।

इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि विमान का संचालन फिर से शुरू करने से पहले आवश्यक जांच और रखरखाव किया जाएगा। यात्रा पूरी करने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है, जो ग्राहकों को लेकर शीघ्र ही रवाना होगा। इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण हमारे ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। इंडिगो में, ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा सर्वोपरि है।

अहमदाबाद में 12 जून को क्रैश हुआ था एअर इंडिया का विमान
इससे पहले, 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड के भीतर क्रैश हो गई थी। इसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई को हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की। इसमें विमान क्रैश होने के पीछे कई कारण बताए गए थे।

Location :