Live Now

INDIA Bloc Protest LIVE: विपक्षी नेताओं का SIR और CEC के खिलाफ बड़ा मार्च, दिल्ली में हाई अलर्ट; जानिए हर अपडेट

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसद मंगलवार को संसद से सड़क तक मार्च करेंगे। मार्च को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। AAP और DMK ने दूरी बनाई है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी विरोध मार्च में शामिल होने दिल्ली रवाना हो गए हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 6 October 2026 , 11:09 AM
google-preferred

New Delhi: SIR और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को सड़क पर उतरने वाला है। INDIA ब्लॉक के सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकालेंगे। विपक्ष का दावा है कि मार्च में 140 से ज्यादा सांसद शामिल होंगे।

संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च

INDIA ब्लॉक के सांसद संसद के मकर द्वार से निर्वाचन सदन की ओर मार्च करेंगे। रिपोर्टों के मुताबिक मार्च सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच शुरू होने की योजना है। विपक्ष SIR को लेकर अपनी आपत्तियां और चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें सामने रखेगा।

नई दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रस्तावित मार्च को देखते हुए नई दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई है। संसद, निर्वाचन सदन और मार्च वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग के साथ ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।

AAP और DMK ने बनाई दूरी

INDIA ब्लॉक के इस मार्च से आम आदमी पार्टी और DMK के दूरी बनाने की खबर है। ऐसे में मार्च में शामिल होने वाले दलों और सांसदों की संख्या को लेकर विपक्ष के दावे पर नजर रहेगी। विपक्ष SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है। वहीं, चुनाव आयोग ने Form 6 में बदलाव के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि Form 6 में बदलाव नहीं किया गया, बल्कि एक अतिरिक्त घोषणा पत्र जोड़ा गया है।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 06 Oct 2026 11:09 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: संसद से चुनाव आयोग तक थोड़ी देर में निकलेगा विपक्ष का मार्च

      नई दिल्ली Live Update: मुख्य चुनाव आयुक्त और SIR के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंडिया गठबंधन के नेता थोड़ी देर में संसद भवन परिसर से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च निकालेंगे। मार्च को देखते हुए दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है और प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है।

       

    • 06 Oct 2026 11:07 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन शुरू, CEC के इस्तीफे की मांग

      नई दिल्ली Live Update: संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। चुनाव आयोग और SIR से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों ने अपना विरोध तेज कर दिया है।

    • 06 Oct 2026 11:05 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: संसद मार्ग पर बैरिकेडिंग, दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना

      नई दिल्ली Live Update: INDIA गठबंधन के प्रस्तावित विरोध मार्च को देखते हुए पुलिस ने संसद मार्ग पर बैरिकेडिंग की है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

      पुलिस की ओर से लोगों को प्रदर्शन वाले मार्गों पर जाने से बचने और आने-जाने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।

    • 06 Oct 2026 11:04 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: SIR पर संबित पात्रा ने विपक्ष के दावे पर उठाए सवाल

      नई दिल्ली Live Update: दिल्ली में SIR को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन के बीच बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने मतदाता सूची से 13 करोड़ नाम हटाए जाने के विपक्ष के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के जिला परिषद चुनावों का हवाला देते हुए अपना पक्ष रखा।

      संबित पात्रा ने कहा कि बैलेट पेपर से हुए हिमाचल प्रदेश के जिला परिषद चुनावों में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार 11 जिला परिषदों में जीते हैं। उन्होंने इसी का जिक्र करते हुए SIR को लेकर विपक्ष के दावों पर सवाल उठाए।

      देखिए, संबित पात्रा ने SIR और चुनाव आयोग को लेकर और क्या कहा।

    • 06 Oct 2026 11:03 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: अखिलेश यादव के आवास पर जुटे सपा सांसद, जल्द मार्च में होंगे शामिल

      नई दिल्ली Live Update: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दिल्ली स्थित आवास पर सपा सांसदों और नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अखिलेश यादव समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता थोड़ी देर में मुख्य चुनाव आयुक्त और SIR के खिलाफ विपक्ष के मार्च में शामिल होंगे।

      देखिए, लोधी एस्टेट से डाइनामाइट न्यूज़ की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट।

    • 06 Oct 2026 10:57 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: इमरान मसूद बोले- लोकतंत्र की लड़ाई में कोई बीच का रास्ता नहीं

      नई दिल्ली Live Update: INDIA ब्लॉक के मार्च के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने विरोध से दूरी बनाने वाले दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की लड़ाई में कोई बीच का रास्ता नहीं हो सकता।

      इमरान मसूद ने AAP और DMK का नाम लेते हुए कहा कि जो लोग राहुल गांधी के साथ खड़े नहीं हैं, वे प्रभावी तौर पर बीजेपी के साथ खड़े हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव आयोग को लेकर जनता के भरोसे को कमजोर करने का आरोप लगाया।

      इमरान मसूद ने यह भी सवाल उठाया कि बीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त का बचाव क्यों कर रही है।

    • 06 Oct 2026 10:57 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: अखिलेश यादव दिल्ली रवाना, विपक्ष के मार्च में होंगे शामिल

      नई दिल्ली Live Update: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च में शामिल हो सकते हैं।

      यह मार्च SIR को लेकर विपक्षी दलों की ओर से आयोजित किया जा रहा है। INDIA ब्लॉक के सांसद संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे हैं।

    • 06 Oct 2026 10:56 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: नई दिल्ली में 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

      नई दिल्ली Live Update: INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च को देखते हुए नई दिल्ली जिले में 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 27 कंपनियां पुरुष पुलिसकर्मियों और 4 कंपनियां महिला पुलिसकर्मियों की लगाई गई हैं।

      हर कंपनी में करीब 100 से 115 पुलिसकर्मी शामिल हैं। संसद भवन, संसद मार्ग गोलचक्कर और चुनाव आयोग के गेट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

    • 06 Oct 2026 10:55 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: बॉडीकैम पहनकर सुरक्षा व्यवस्था संभालते दिखे DCP

      नई दिल्ली Live Update: INDIA ब्लॉक के चुनाव आयोग तक प्रस्तावित मार्च को देखते हुए नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। DCP ने ड्यूटी के दौरान बॉडीकैम पहना हुआ था और मौके पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते दिखे।

      INDIA ब्लॉक के सांसद आज संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे हैं। मार्च को देखते हुए नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

    • 06 Oct 2026 10:54 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: मार्च से पहले संबित पात्रा का विपक्ष पर तंज

      नई दिल्ली Live Update: INDIA ब्लॉक के चुनाव आयोग तक मार्च से पहले बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की मदद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार नहीं, बल्कि ‘गणेश जी’ कर रहे हैं।

      संबित पात्रा ने कहा कि देश के मतदाताओं में समझ, ज्ञान और विवेक है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता वंशवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने विपक्ष पर आतंकवादियों के समर्थन में खड़े होने का आरोप भी लगाया।

      संबित पात्रा ने कैप्टन स्मित का जिक्र करते हुए कहा कि लोग देश के साथ खड़े लोगों का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे व्यक्ति को वोट देगी जो कहता है, “मैं देश नहीं झुकने दूंगा।”

       

    • 06 Oct 2026 10:52 AM (IST)

      LIVE UPDATE: INDIA ब्लॉक के सांसदों ने शुरू किया ‘Save Democracy’ मार्च

      नई दिल्ली Live Update: SIR को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर ‘Save Democracy’ मार्च शुरू कर दिया है। विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यह मार्च SIR को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच निकाला जा रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  6 October 2026, 10:50 AM IST

Advertisement