इंडिया गठबंधन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, CJI सूर्यकांत ने मुलाकात के अनुरोध को ठुकराया

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने INDIA गठबंधन के नेताओं का ज्ञापन सौंपने के लिए मुलाकात का अनुरोध ठुकरा दिया है। CJI ने ईमेल के जरिए भेजे जवाब में अपने फैसले की वजह भी बताई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 October 2026, 11:31 PM IST
google-preferred

New Delhi: इंडिया गठबंधन को सुप्रीम कोर्ट के मार्च से पहले बड़ा झटका लगा है। सीजेआई सूर्यकांत ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य को सोमवार को उनसे मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। विपक्षी नेताओं ने कथित चुनावी अनियमितताओं, एसआईआर प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात का अनुरोध किया था।

जानकारी के अनुसार सोमवार को इंडिया गठबंधन के नेता CJI सूर्यकांत से मुलाकात करने वाले थे। उन्होंने सीजेआई सूर्यकांत से मिलने का अनुरोध किया था लेकिन मौजूदा परिस्थितियों और समय को देखते हुए CJI ने मुलाकात को खारिज कर दिया।

प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात अधिकार से बाहर

सीजेआई सूर्यकांत ने कांग्रेस को भेजे जवाब में स्पष्ट किया है कि प्रतिनिधिमंडल जिन मुद्दों पर चर्चा करना चाहता है, वे फिलहाल अदालत में विचाराधीन हैं। सुप्रीम कोर्ट के पास प्रशासनिक स्तर पर किसी राजनीतिक दल के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने का अधिकार नहीं है।

अदालत याचिका दायर होने पर सुनवाई करती है और उसके आधार पर फैसला सुनाती है। जवाब में यह भी कहा गया है कि न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे हर नागरिक के लिए खुले हैं। अदालत मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस यदि इस मामले में याचिका दाखिल करती है, तो सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को लंबित मामलों के साथ इस पर सुनवाई करने के लिए तैयार है।

सुप्रीम कोर्ट की अपनी सीमा

सूत्रों के मुताबिक दरअसल जिन मुद्दों को इंडिया गठबंधन के नेता उठाना चाहते हैं। वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। संवैधानिक व्यवस्था के तहत सुप्रीम कोर्ट सरकार के प्रशासनिक कामकाज में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस नेता अदालत के न्यायिक पक्ष में याचिका दायर कर सकते हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए ऐलान किया सोमवार 12 अक्टूबर को हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर हम सब एक साथ चलेंगे।

UP Assembly Election: यूपी चुनाव से पहले गिरेगा कांग्रेस का बड़ा विकेट! अजय राय दे सकते हैं इस्तीफा

राहुल ने की ये अपील

राहुल ने कहा था कि देश का युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले, भारत के संविधान के साथ खड़े सभी लोग हमारे साथ चलेंगे। हम देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे। हमारी मांग है - वोट चोरी बंद हो, SIR पर रोक लगे और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।

यूपी से जुड़ी बड़ी खबर: पूर्व IAS दिव्या मित्तल मिर्जापुर नगर से लड़ सकती हैं 27 का विधानसभा चुनाव, 29 में भी ठोकेंगी ताल

राहुल गांधी ने लोगों से डर छोड़कर एकजुट होने का आह्वान करते हुए 'डरो मत' का संदेश दिया।

Location :  New Delhi

Published :  11 October 2026, 11:21 PM IST

Advertisement