हिंदी
दिव्या मित्तल का निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का संकेत (Img: Dynamite News)
Mirzapur: उत्तर प्रदेश की चर्चित आईएएस अधिकारी रही दिव्या मित्तल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में मिर्जापुर नगर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ सकती है। विधानसभा चुनाव 2027 के अलावा दिव्या मित्तल 2029 के लोकसभा चुनाव भी लड़ सकती हैं। रविवार को मां विध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंची दिव्या मित्तल ने चुनाव लड़ने के संकेत दिये।
मिर्जापुर की जिलाधिकारी रह चुकी दिव्या मित्तल का नवरात्रि के प्रथम दिन मिर्जापुर आगमन हुआ। दिव्य पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। भारी जन सैलाब और महिलाओं का समर्थन पाकर दिव्या मित्तल भावुक हो उठीं। महिलाओं ने जहां उनको अपना आशीष दिया तो जगह जगह लोगों ने उनका स्वागत सत्कार किया।
मिर्जापुर: आईएएस पद से इस्तीफा देने वालीं दिव्या मित्तल नवरात्रि के प्रथम दिन पहुंची मिर्जापुर, दिव्या पर लोगों ने की पुष्प वर्षा की, उमड़ा भारी जनसैलाब, दिव्या ने दिया यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का संकेत
#DivyaMittal #Mirzapur https://t.co/uXoBRzhVLR
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 11, 2026
इस बीच दिव्या मित्तल ने कहा कि यदि वहां के लोग उनको समर्थन देंगे तो वो उनके आशीर्वाद से चुनाव लड़ने का सोच सकती हैं। हालांकि उन्होंने कुछ भी साफ नहीं किया।
इस मौके पर दिव्या मित्तल ने कांग्रेस, राजा भैया या अन्य दलों से चुनाव लड़ने की अफवाहों को गलत बताया है। उन्होंने कहा वह जल्द इसका खुलासा करेंगी। पूर्व आईएएस ने कहा कि फिलहाल अभी वह आराधना के लिए मां के दरबार में आई हुई हैं।
पूर्व IAS दिव्या मित्तल का मिर्जापुर के विध्यांचल पहुंचना और लोगों द्वारा उनका स्वागत करना राजनितिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Location : Mirzapur
Published : 11 October 2026, 6:57 PM IST
Topics : Divya Mittal Former IAS officer Mirzapur assembly election UP Assembly Election 2027 Uttar Pradesh politics